{"_id":"f8bb49ee78c93fa5c43ecfbc223c349c","slug":"suicide-victim-obtains-1st-division-in-cbse-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"नतीजों से पहले की आत्महत्या, मिले 66.8 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नतीजों से पहले की आत्महत्या, मिले 66.8 प्रतिशत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 29 May 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
झारखंड के जमशेदपुर जिले में 17 साल की एक 12वीं की छात्रा ने पेपर बिगड़ने के बाद आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
बुधवार को परीक्षाओं के नतीजे आने के बाद यह सामने आया कि पीड़िता ने परीक्षा में 66.8 प्रतिशत हासिल किए हैं।
पीड़िता श्रेया श्रृति डीएवी एनआईटी स्कूल की छात्रा थी। बुधवार को जब स्कूल ने अपने नतीजे जारी किए तो पता चला कि श्रेया ने फर्स्ट डिविजन हासिल की है।
टीओआई की खबर के मुताबिक पुलिस ने कहा कि छात्रा ने चरम सीमा का कदम उठाया। जबकि पीड़िता ने कहा था कि उसे ऐसा महसूस हो रहा है कि उसने गणित और विज्ञान का पेपर उतना अच्छा नहीं किया है जितना किया जा सकता था।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता को गणित में भले ही 33 अंक मिले, लेकिन फिजिक्स में 60, कैमिस्ट्री में 62 और कम्प्यूटर साइंस में 84 नंबर मिले हैं।
परीक्षाओं के नतीजे आने से एक दिन पहले मंगलवार को श्रेया ने अपनी बिल्डिंग के पांचवे फ्लोर से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।