{"_id":"6349e315a229dd37c13920a0","slug":"student-sets-herself-on-fire-after-being-forced-to-remove-clothes-by-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: शिक्षिका ने कपड़े उतारने को किया मजबूर, छात्रा ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: शिक्षिका ने कपड़े उतारने को किया मजबूर, छात्रा ने खुद को लगाई आग
Sat, 15 Oct 2022 04:00 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जमशेदपुर
पीटीआई, जमशेदपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 15 Oct 2022 04:00 AM IST
सार
Jharkhand news: अधिकारी के अनुसार, लड़की ने पुलिस को दिए एक बयान में कहा कि शिक्षिका ने उसे अपमानित किया और कक्षा से सटे एक कमरे में कपड़े उतारने के लिए कहा। वह ड्रेस में चिट ढूंढ रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षिका ने एक गर्ल्स स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया तो लड़की ने खुद को आग लगा ली। इसकी जानकारी पुलिस ने दी।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग से छात्रा गंभीर रूप से झुल गई उसे उसके परिवार के सदस्य पास के अस्पताल ले गए और वह जिंदगी की जंग लड़ रही है। अधिकारी ने कहा कि शिक्षिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार, लड़की ने पुलिस को दिए एक बयान में कहा कि शिक्षिका ने उसे अपमानित किया और कक्षा से सटे एक कमरे में कपड़े उतारने के लिए कहा। पुलिस के अनुसार शिक्षिका ने परीक्षा के दौरान छात्रा की वर्दी में नकल सामग्री छिपाने का संदेह व्यक्त किया था।
विज्ञापन
उसकी मां ने भी कहा कि किशोरी इस अपमान को सहन नहीं कर सकी और उसने स्कूल से लौटने के तुरंत बाद खुद को आग लगा ली। तमाम कोशिशों के बाद भी स्कूल प्रशासन से संपर्क नहीं हो सका।
इस बीच, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोग घटना के विरोध में सड़कों पर उतर आए। उनमें से कई ने कहा कि वे स्कूल का दौरा करेंगे और गलती करने वाली शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।