फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Mother and daughter murdered over a land dispute; bodies burned and buried in a cave on a hillside.

झारखंड में दिल दहला देने वाली वारदात: जमीन विवाद में मां-बेटी की हत्या, शव जलाकर पहाड़ी की गुफा में दफनाया

Sat, 31 Oct 2026 01:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 31 Oct 2026 01:03 PM IST
सार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग महिला कुनी कुई और उनकी बेटी नामसी बिरुआ की हत्या कर शव जलाने के बाद गुफा में दफना दिए गए। पुलिस ने मामले में बेटे समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Jharkhand: Mother and daughter murdered over a land dispute; bodies burned and buried in a cave on a hillside.
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जमीन विवाद को लेकर अपनी मां और बहन की कथित तौर पर हत्या करने और शवों को जलाकर दफनाने के मामले में एक व्यक्ति समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी त्रिभुवन बिरुआ और 13 अन्य लोगों ने 13 अक्टूबर को बड़ा तोरला गांव में कुनी कुई (68) और उनकी 27 वर्षीय बेटी नामसी बिरुआ की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


पढे़ं:  986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा; इन 3 केंद्रों के बदले पते

विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने शवों को जलाया और उनके जले हुए अवशेषों को इलाके में जंगल से घिरी एक पहाड़ी पर स्थित गुफा में दफना दिया। चाईबासा सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन तुती ने यह जानकारी दी। पुलिस ने 27 अक्टूबर को दोनों के शव बरामद किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या की वजह कुछ महीने पहले कुनी कुई का एक पड़ोसी के साथ अपने धान के खेत की मेड़ हटाने को लेकर हुआ विवाद था। त्रिभुवन बिरुआ कुनी कुई के पहले पति पुरुषोत्तम बिरुआ का बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed