फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   SIT to probe Ram Navami violence in Jharkhand Latest News Update

झारखंड: रामनवमी पर लोहरदगा में हुई हिंसा की जांच के लिए एसआईटी गठित, अब तक 14 प्राथमिकियां दर्ज 

Thu, 14 Apr 2022 10:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहरदगा (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहरदगा (झारखंड) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 14 Apr 2022 10:35 PM IST
सार

इससे पूर्व बुधवार को पुलिस और प्रशासन ने दावा किया था कि झारखंड के लोहरदगा में रामनवमी के जुलूस पर रविवार को धारदार हथियार से हमले और पथराव के लिए स्लीपर सेल जिम्मेदार हैं, जिनका शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
SIT to probe Ram Navami violence in Jharkhand Latest News Update
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : ani

विस्तार

झारखंड में लोहरदगा जिले के हिरही गांव में रामनवमी के जुलूस पर हुए हमले और उसके बाद फैली हिंसा की जांच के लिए राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है। लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक आर. रामकुमार ने गुरुवार को बताया कि हिरही गांव में पथराव के बाद हुई आगजनी की घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बीएन सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी इस मामले में तह तक जाकर दोषियों को सामने लाने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में कुल 14 प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं और आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने रामकुमार ने जिले के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए हिंसा के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना या जानकारी पुलिस प्रशासन तक पहुंचाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व बुधवार को पुलिस और प्रशासन ने दावा किया था कि झारखंड के लोहरदगा में रामनवमी के जुलूस पर रविवार को धारदार हथियार से हमले और पथराव के लिए स्लीपर सेल जिम्मेदार हैं, जिनका शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा। लोहरदगा में रामनवमी के अवसर पर रविवार को हिरही भोक्ता बगीचा में घटी सांप्रदायिक हिंसा की घटना के बाद उत्पन्न स्थिति को सामान्य बनाने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने जिले के प्रबुद्ध लोगों के साथ कल बैठक की थी और बताया था कि रामनवमी के जुलूस पर धारदार हथियार से हमले और पथराव के लिए स्लीपर सेल जिम्मेदार हैं, जिनका शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।


दरअसल, रामनवमी के दिन झारखंड के लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हिरही भोक्ता बगीचा के पास शोभायात्रा पर इस वर्ष पुनः कथित तौर पर दूसरे संप्रदाय के लोगों ने न सिर्फ जमकर पथराव किया, बल्कि जुलूस में शामिल लोगों पर हमले भी किए, जिससे दर्जनों लोग घायल हो गए थे। इनमें से एक की बाद में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed