{"_id":"68dcf37286a00238cf0bdce5","slug":"simdega-church-attack-priests-injured-lakhs-looted-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: सिमडेगा चर्च में नकाबपोशों का हमला, पुरोहित घायल, लाखों रुपये लूटकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: सिमडेगा चर्च में नकाबपोशों का हमला, पुरोहित घायल, लाखों रुपये लूटकर फरार
Wed, 01 Oct 2025 02:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:55 PM IST
सार
सिमडेगा जिले के तुमडेगी पल्ली स्थित चर्च में बीती रात नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोला। दो पुरोहित गंभीर रूप से घायल हुए और चर्च में रखे लाखों रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गए।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिमडेगा जिले के तुमडेगी पल्ली स्थित चर्च में बीती रात एक संगठित आपराधिक वारदात घटी, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। देर रात करीब दो बजे दर्जनभर नकाबपोश अपराधियों ने चर्च परिसर में धावा बोला। हथियारों से लैस अपराधियों ने वहां मौजूद दो पुरोहितों को घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अपराधियों ने पूरे चर्च की तलाशी ली और उसमें रखे लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। घायलों ने बताया कि अपराधी बेहद संगठित और हिंसक अंदाज में पहुंचे थे। घटना के बाद स्थानीय लोग दहशत और आक्रोश में हैं।
पढ़ें: बहू की पिटाई कर रहा था सनकी बेटा, बचाने पहुंचे मां-बाप पर हमला...मां की मौत; पिता गंभीर घायल
वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है और हर पहलू पर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चर्च जैसे धार्मिक स्थल पर हमला न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है, बल्कि समाज में भय का माहौल भी पैदा करता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।