फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : son kills mother by hitting with a stick father injured police investigate

Bihar: बहू की पिटाई कर रहा था सनकी बेटा, बचाने पहुंचे मां-बाप पर हमला...मां की मौत; पिता गंभीर घायल

Tue, 30 Sep 2025 04:20 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Sep 2025 04:20 PM IST
सार

Bihar: आरोपी पुत्र छोटू सहनी का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान वह अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर रहा था। यह देख वीणा देवी और उनके पति बीच-बचाव करने पहुंचे। लेकिन रोकने पर आरोपी ने पास में रखी लाठी उठाकर अपने ही मां-बाप पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : son kills mother by hitting with a stick father injured police investigate
पुत्र बना हत्यारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई के दौरान बीच-बचाव करने आए मां-बाप पर लाठी से हमला कर दिया। इस हमले में मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र फरार हो गया।

मृतका की पहचान मदारीपुर कर्ण गांव निवासी चंद्रदेव सहनी की 42 वर्षीय पत्नी वीणा देवी के रूप में हुई है। जबकि घायल पति चंद्रदेव सहनी को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें; सरकारी योजना के नाम पर ठगी, मोतिहारी में एनएसयूआई नेता पकड़ा गया; मोबाइल से मिली पाक नंबरों पर चैटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, आरोपी पुत्र छोटू सहनी का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान वह अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर रहा था। यह देख वीणा देवी और उनके पति बीच-बचाव करने पहुंचे। लेकिन रोकने पर आरोपी ने पास में रखी लाठी उठाकर अपने ही मां-बाप पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में वीणा देवी की मौत हो गई जबकि चंद्रदेव सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर रामपुर हरि थाना प्रभारी शिवेंद्र नारायण सिंह दल-बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह पूरी वारदात पारिवारिक विवाद का नतीजा है। आरोपी पुत्र छोटू सहनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed