फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Shatrughan says, Indira was alive I would in Congress

बोले शत्रुघ्न- इंदिरा गांधी होतीं तो मैं कांग्रेस में होता

Thu, 06 Oct 2016 04:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Oct 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan says, Indira was alive I would in Congress

भाजपा नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ़ कर एक बार फिर अपनी पार्टी की नाराज़गी मोल ली है। शत्रुघ्न सिन्हा अपने ऊपर लिखी गयी किताब 'एनीथिंग बट खामोश' के विमोचन के लिए जमशेदपुर आए थे. विमोचन के औपचारिक समारोह से पहले उन्होंने पत्रकारों को लंच पर बुलाया और इंदिरा गांधी से अपने संबंधों की खुलकर चर्चा की, शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि इंदिरा गांधी उन्हें बहुत मानती थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वो इंदिरा गांधी से बेहद प्रभावित हैं. उन्होंने कहा है कि इंदिरा गांधी नैतिक मूल्यों पर चलने वाली राजनीतिज्ञ थीं, इस कारण वे सबसे अलग थीं।
विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ''अगर इंदिरा गांधी जिंदा होतीं, तो मैं शायद कांग्रेस पार्टी में होता। मैंने राजनीति का ककहरा भी कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय से सीखा है।यह अलग बात है कि 2-4 लोगों के कारण मैं भाजपा में आ गया और अब इस पार्टी का सांसद हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बयान के सार्वजनिक होने के बाद अधिकतर भाजपा नेताओं ने विमोचन समारोह से खुद को दूर रखा, ऐसे लोग आमंत्रण के बावजूद विमोचन समारोह में शामिल नहीं हुए।

अपनी किताब के विमोचन पर खुलकर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

Shatrughan says, Indira was alive I would in Congress

शत्रुघ्न सिन्हा की इस किताब का विमोचन पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को करना था। इसके लिए बांटे गए कार्ड पर भी उनका नाम था। लेकिन वे कार्यक्रम में नहीं आए। उन्होंने हजारीबाग में अपनी व्यस्तता का हवाला देकर खुद को इससे अलग कर लिया।

उनकी गैरमौजूदगी में कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने इस किताब का विमोचन किया। उनके साथ झारखंड सरकार के वरिष्ठ मंत्री सरयू राय भी मंच पर मौजूद रहे। 

इन दोनों लोगों के नाम आमंत्रण पत्र में नहीं छापे गए थे, शत्रुघ्न सिन्हा ने समारोह से पहले सुबोधकांत सहाय को अपना राजनीतिक शिक्षक बताया था।

इधर लोग यशवंत सिन्हा के विमोचन समारोह में नहीं आने और सुबोधकांत सहाय के अचानक आने को शत्रुघ्न सिन्हा के इंदिरा गांधी वाले बयान से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया में इसकी खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed