फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Senior BJP leader Yashwant Sinha, party workers arrested for 'assaulting' JSEB official

जेल भेजे गए पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा

Wed, 04 Jun 2014 10:25 AM IST
नीरज सिन्हा/ झारखंड से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
नीरज सिन्हा/ झारखंड से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए Updated Wed, 04 Jun 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
Senior BJP leader Yashwant Sinha, party workers arrested for 'assaulting' JSEB official
झारखंड की हज़ारीबाग पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा समेत 53 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद सभी को हज़ारीबाग़ के व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया बाद में वहां से उन्हें 14 दिनों के हिरासत में जेल भेज दिया गया है

सभी गिरफ्तार लोग करें यशवंत सिन्हा के समर्थक और भाजपा के कार्यकर्ता बताए गए हैं गिरफ्तार 53 लोगों में चार महिलाएं भी शामिल हैं

हज़ारीबाग़ के पुलिस अधीक्षक मनोज कौशिक ने 53 लोगों के जेल भेजे जाने की पुष्टि की है
यशवंत सिन्हा की अगुआई

यशवंत सिन्हा और भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि हज़ारीबाग़ में बिजली संकट को लेकर सोमवार को किए गए आंदोलन के दौरान उन्होंने बिजली विभाग के महाप्रबंधक धनेश झा के साथ बदसलूकी की थी

ये भी आरोप है कि उन्होंने सरकारी काम में बाधा पहुंचाई और साथ ही बिजली अधिकारी को बंधक भी बना लिया बिजली अधिकारी को मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मुक्त कराया
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इस आंदोलन का नेतृत्व यशवंत सिन्हा कर रहे थे लिहाज़ा उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इस बाबत महाप्रबंधक ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी

इधर बीजेपी कार्यकर्ता उमा पाठक समेत कुछ अन्य महिलाओं ने सदर थाने में ही बिजली विभाग के महाप्रबंधक धनेश झा के खिलाफ़ एक प्राथमिकी दर्ज कराई है

इस प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि वे बिजली की समस्या को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रही थीं तब वहां पर बिजली अधिकारियों ने उनके साथ अभद्रता की उनके साथ धक्का मुक्की भी की गई
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि महिलाओं द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में जांच शुरू कर दी गई है
आरोप
 बिजली अधिकारी ने आरोप लगाया है कि यशवंत सिन्हा के बार-बार उकसाने के कारण ही धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया कुछ देर के लिए अधिकारी को रस्सी से बांधा भी गया

सोमवार की शाम को ही यशवंत सिन्हा समेत सौ से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया गया था तब सभी लोगों ने निजी मुचलके के आधार पर जमानत लेने और बांड भरने से इंकार कर दिया था

इधर मंगलवार को सिन्हा समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने का शहर में भारी विरोध किया गया

भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता इस बात पर अड़े थे कि सभी लोगों को पुलिस बिना शर्त रिहा करे या जेल भेजे भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे लोग जनहित में आंदोलन कर रहे हैं

इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए 53 लोगों को गिरफ्तार किया सभी लोगों को हज़ारीबाग़ न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है

सड़क जाम
यशवंत सिन्हा को गिरफ्तार किए जाने के बाद भाजपा के काकरें र्यकर्ताओं, समर्थकों ने हजारीबाग-पटना राष्ट्रीय उच्च पथ को जाम कर दिया वे काफी देर तक नारेबाज़ी भी करते रहे

इस बीच पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि सड़क जाम हटा लिया गया है

स्थित नियंत्रण में है शहर के सभी जगहों पर पुलिस की चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं

इसके अलावा जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस की तैनाती भी की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed