फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Second gas cylinder will also get free in Jharkhand, says Chief Minister Raghuvar Das

झारखंड में दूसरा गैस सिलिंडर भी मुफ्त मिलेगा: मुख्यमंत्री रघुवर दास

Thu, 05 Sep 2019 02:55 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 05 Sep 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
Second gas cylinder will also get free in Jharkhand, says Chief Minister Raghuvar Das
रघुबर दास (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बृहस्पतिवार को यहां घोषणा की कि झारखण्ड देश का पहला राज्य है, जहाँ महिलाओं को प्रथम गैस रिफिल के साथ ही निःशुल्क गैस चूल्हा भी उपलब्ध कराया जा रहा है और 23 अगस्त से दूसरा गैस सिलिंडर भी मुफ्त दिया जाएगा। देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने यहां मोराबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस की परेड की सलामी लेने के बाद अपने संबोधन में यह घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तक राज्य की 31 लाख से अधिक महिलाओं ने प्रथम गैस रिफिल के साथ ही निःशुल्क गैस चूल्हा देने की योजना का लाभ लिया है। दास ने कहा कि 30 सितम्बर तक 12 लाख अतिरिक्त महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं को लकड़ी आधारित ईंधन के प्रयोग के कारण होने वाली बीमारियों से बचाने एवं पर्यावरण स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ हमारे राज्य की सभी महिलाओं को भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन के अवसर पर हमारी सरकार ने अपनी बहनों को तोहफा देते हुए दूसरा गैस सिलेण्डर भी मुफ्त में देने का निर्णय लिया है, जो जन्माष्टमी के अवसर पर 23 अगस्त से शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि महिलाएँ हमारी संस्कृति और हमारी सामाजिक प्रणाली का मुख्य आधार हैं। झारखण्ड के भविष्य का हमारा सपना तभी साकार हो सकता है, जब महिलाओं को शिक्षित किया जाय, आर्थिक द़ृष्टि से उनका विकास किया जाय। सखी मंडलों के माध्यम से स्वरोजगार देकर आर्थिक सशक्तिकरण किया जा रहा है।


दास ने कहा कि झारखण्ड का युवा ही झारखण्ड की शक्ति है। उसके हाथ में हुनर देना, कार्य का अवसर देना यह मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, क्योंकि झारखण्ड के विकास को और आगे ले जाने के लिए इससे बड़ी कोई पूंजी हमारे पास हो ही नहीं सकती। हम उसे आगे बढ़ाना चाहते हैं। अभी सरकारी नौकरी में 01 लाख नियुक्ति हो चुकी है तथा 50 हजार नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed