फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Saryu Roy said BJP could not give Jharkhand assembly ticket due to closeness with Nitish Kumar

नीतीश कुमार से नजदीकी के चलते भाजपा ने मुझे नहीं दिया विधानसभा टिकट: सरयू राय

Tue, 19 Nov 2019 09:15 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आसिम खान Updated Tue, 19 Nov 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
Saryu Roy said BJP could not give Jharkhand assembly ticket due to closeness with Nitish Kumar
सरयू राय (फाइल फोटो)

झारखंड के पूर्व मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुबर दास के करीबी माने जाने वाले सरयू राय ने विधानसभा टिकट कटने पर भाजपा पर आरोप लगाया है। सरयू रॉय ने सोमवार को कहा कि भाजपा द्वारा उन्हें टिकट नहीं देने की एक वजह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनकी नजदीकी हो सकती है।

विज्ञापन


राय जमशेदपुर (पूर्व) सीट से मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वो सोमवार को अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर चुके हैं। राय ने कहा कि उम्मीदवारों की सूची को मंजूरी देने वाले भाजपा संसदीय बोर्ड के कम से कम तीन सदस्यों ने मुझे बताया कि नीतीश कुमार द्वारा 2017 में मेरी पुस्तक फ्रेंड के विमोचन पर कड़ी नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, संभवत: यही मुझे टिकट नहीं दिए जाने का एक कारण बना। राय ने कहा, नीतीश ने 2017 में एक बार फिर भाजपा से हाथ मिलाकर बिहार में राजग सरकार का गठन किया था। मेरी पुस्तक गैर-राजनीतिक विषय पर थी और नीतीश कुमार से इसका विमोचन कराना कोई अपराध नहीं है। राय ने झारखंड के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्तीफा देने के बाद उन्होंने जमशेदपुर (पूर्व) सीट से मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, यह (कुमार द्वारा पुस्तक का विमोचन) भाजपा द्वारा मुझे टिकट नहीं दिए जाने का एक कारण हो सकता है। राय ने दावा किया कि जद(यू) के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने चुनाव में उन्हें समर्थन देने का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed