{"_id":"667e75b022d6df78970a52db","slug":"road-accident-jharkhand-police-truck-hits-motorcycle-vehicle-rammped-youth-in-singhbhum-news-in-hindi-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: पलामू में ट्रक-बाइक की टक्कर में बुजुर्ग दंपती की मौत, सिंहभूम में तेज रफ्तार वाहन ने दो को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: पलामू में ट्रक-बाइक की टक्कर में बुजुर्ग दंपती की मौत, सिंहभूम में तेज रफ्तार वाहन ने दो को कुचला
Fri, 28 Jun 2024 02:05 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:05 PM IST
सार
रामगढ़ थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि 65 वर्षीय व्यक्ति और उनकी 60 वर्षीय पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने आगे कहा कि बुजुर्ग दंपती की पहचान हो चुकी है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
झारखंड के पलामू जिले में एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। यह घटना टर्मरवा घाटी के पास घटी। बुजुर्ग दंपती मोटरसाइकिल से गढ़वा की तरफ जा रहे थे तभी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
रामगढ़ थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि 65 वर्षीय व्यक्ति और उनकी 60 वर्षीय पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने आगे कहा कि बुजुर्ग दंपती की पहचान हो चुकी है।
सिंहभूम में तेज रफ्तार वाहन ने दो युवक को कुचला
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक तेज रफ्तार वाहन ने दो युवकों को कुचल दिया। पीड़ितों की पहचान चाईबासा के शुभम गुप्ता और झींकपानी के रोशन गोप के तौर पर की गई है। ये दोनों युवक जगन्नाथपुर की तरफ जा रहे थे, तभी चाईबासा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार वाहन से उन्हें टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने दोनों युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चाईबासा के सदर अस्पताल में भेज दिया।