फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   RIMS doctors stop Lalu Prasad Yadav to eat Mango 

लालू प्रसाद यादव के आम खाने पर डॉक्टरों ने लगाई रोक, ये है वजह

Sun, 23 Jun 2019 09:22 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आसिम खान Updated Sun, 23 Jun 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
RIMS doctors stop Lalu Prasad Yadav to eat Mango 
लालू यादव (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

रांची के रिम्स में इलाज करा रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के आम खाने पर डॉक्टरों ने रोक लगा दी है। लालू यादव दिन में दो-तीन आम खा रहे थे जिसकी वजह से उनका शुगर 180 पर पहुंच गया था। शुगर बढ़ने के बाद डॉक्टरों ने उनके आम खाने पर पाबंदी लगा दी।

विज्ञापन


लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उन्हें एक मालदह (लंगड़ा) आम खाने की इजाजत दी गई थी। लेकिन उन्होंने दो-तीन आम रोजाना खाने शुरू कर दिए। इससे उनका शुगर बढ़ने लगा। इसे देखते हुए इंसुलिन की मात्रा भी बढ़ानी पड़ी।
विज्ञापन


डॉक्टरों की सलाह को मानते हुए लालू यादव ने बुधवार से आम नहीं खाया। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि लालू की तबियत में काफी सुधार है। उनका टेस्ट किया गया है, इसमें उनका लीवर अच्छे से काम कर रहा है। किडनी भी 50 फीसदी काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि अब शुगर भी कंट्रोल में आने लगा है। उनके चेहरे पर कोई तनाव भी नहीं दिख रहा है। लालू यादव अभी 18 दवाएं ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed