{"_id":"d93a2aab3343118b23ebefa559316cd2","slug":"rape-in-jharkhand-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी पर किया नाबालिग को अगवा, रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी पर किया नाबालिग को अगवा, रेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Dec 2013 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में रांची से एक 13 साल की नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना बुधवार रात 8 बजे बरियात पहाड़ी के पास घटी।
विज्ञापन
बलात्कार के बाद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। इधर, गंभीर अवस्था में नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चिकित्सकों ने जांच के बाद दुष्कर्म की पुष्टि कर दी है। जानकारी के मुताबिक बच्ची पांचवीं कक्षा की छात्रा है। सूचना मिलने पर मानवाधिकार के लोग भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
पदरिंदा: मां का कत्ल कर खून पी गया!
कैसे घटी घटना
नाबालिग पड़ोस में सहेली के घर गयी बड़ी बहन को बुलाने के लिए गयी थी। उसी समय नशे में धुत युवकों ने उसे रोका और जबरन बाइक पर बैठा कर बरियातू पहाड़ी की ओर ले गए।
विज्ञापन
उसके बाद सुनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह बेहोश हो गयी, तो उसे छोड़ कर दोनों फरार हो गए।
जब परिवार वाले उसकी तलाश करने लगे तो कुछ लोगों ने बताया कि दो युवक लड़की को बाइक से ले गए हैं। बहुत खोजबीन के बाद परिवार वालों को गंभीर अवस्था में पीड़िता पहाड़ी के पास मिली।