{"_id":"b150ed5268ed2e2fdd42cd22836e3fdf","slug":"rape-crime-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लोगों ने किया नाबालिग से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लोगों ने किया नाबालिग से गैंगरेप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Jun 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के रांची से 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिन्होंने 20 मई को एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया था। इस मामले में दो लोग अभी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक की उमर सिर्फ 13 साल है। उसके अलावा अनूप कुजूर(18), झूलन नायक(18), और बजरंग नायक(18) को गिरफ्तार किया गया है।
क्या था मामला?
जानकारी के अनुसार रांची में हो रही एक शादी में आए इन सारे आरोपियों ने एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया था। पीड़िता भी इसी शादी में आई हुई थी।
शादी के बाद जब लड़की के परिवार वाले सो गए तो इन सारे आरोपियों ने लड़की को अगवा किया और उससे गैंगेरप किया।
आरोपियों ने परिवार के लोगों को धमकी दी जिसकी वजह से उन्होंने पुलिस में मामले की रिपोर्ट नहीं लिखाई। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद परिवार वालों ने हिम्मत दिखाई और 30 मई को पुलिस में रिपोर्ट लिखाई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़िता नौंवी की छात्रा है और उसके पिता मजदूरी करते हैँ।