अश्लील तस्वीरें दिखा, बेटी से किया रेप
झारखंड के गुमला में एक पिता ने अपनी 10 साल की बेटी से रेप किया। जब पीड़िता की मां को इस बात का पता चला तो उन्होंने मोहल्ले वालों को इस बात की जानकारी दी।
मां की सूचना पर मुहल्लेवालों ने दुष्कर्मी पिता की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
पीड़िता की मां ने थाने में पोस्को के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक पिता पिछले दो महीने से अश्लील तस्वीरें दिखा कर उसके साथ गलत हरकत कर रहा था।
पिता गिरफ्तार
दुष्कर्म की यह घटना रविवार रात की है। पिता ने अपनी बेटी को कमरे में बंद कर हवश का शिकार बनाया।
मां ने इसकी जानकारी लोगों को दी, तो पूरे मोहल्ले के लोग पहुंचे और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। अरोपी शहर में किराये के मकान में रहता है।
आरोपी डीआरडीए के समीप चाय बेचता है। पीड़िता पांचवीं की छात्र है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पिता का कहना है कि गलत आरोप लगाया गया है। पत्नी के साथ अनबन चल रही है।
रविवार रात 10 बजे पत्नी व उसके भाई, बहन व अन्य दो लोग आये और उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह बेहोश होकर गिर पड़ा और अस्पताल में होश आया।