फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   rape attempt in jharkhand

लड़की से दुष्कर्म का प्रयास, लड़कों ने पीट कर पुलिस को सौंपा

Mon, 19 Aug 2013 04:31 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 19 Aug 2013 04:31 PM IST
विज्ञापन
rape attempt in jharkhand

झारखंड के रांची में युवाओं की टीम ने एक मिसाल पेश की है। एक लड़की को अगवा कर ले जाने की खबर मिलते ही करीब 30 युवाओं ने टीम बनाई और अलग-अलग जगह मोटरसाइकिलों से जाकर उस लड़की को खोजकर बचा लिया।

विज्ञापन


वह जब पहुंचे, तीन लोग उस बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास कर रहे थे। युवाओं ने तीनों की पिटाई की, इसके बाद ओरमांझी पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।

पुलिस ने नाबालिग के बयान पर मुख्तार अंसारी, मो. कौनिन और इरशान को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनमें मुख्तार विवाहित है और ऑटो चलाता है, जबकि अन्य दोनों कॉलेज में पढ़ते हैं।
विज्ञापन


जू घुमाने के बहाने ले गया
पुलिस के अनुसार कुछ दिन पूर्व ऑटो चालक मुख्तार ने लड़की से रास्ते में आते-जाते बातचीत शुरू की। रविवार को जब वह मिली, तो मुख्तार ने ओरमांझी जैविक उद्यान दिखाने की बात कही। लड़की ने पहले मना किया, फिर जोर जबर्दस्ती करने पर वह ऑटो में बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्तार ऑटो से उसे लेकर ओरमांझी की तरफ गया। रास्ते में दो लोगों को बैठाया ऑटो पर रास्ते में इरशान और कौनिन भी बैठ गए। डैम के किनारे स्थित जंगल के पास वे रुके। मुख्तार और इरशान उसे जंगल के अंदर ले गए। जबकि, कौनिन ऑटो में बैठकर निगरानी रखने लगा। जंगल के अंदर दोनों ने उससे गलत हरकतें कीं और दुष्कर्म का प्रयास किया।

युवकों ने दौड़कर पकड़ा और पुलिस के हवाले किया
लड़की को ढूंढते हुए युवक जंगल पहुंच गए। उन्हें देखते ही तीनों भागने लगे। लेकिन युवकों ने पकड़ लिया और पिटाई की। फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed