फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand cabinet reshuffle hemant soren september 25 meeting sudivya sonu wife shweta sharma

झारखंड: कैबिनेट में फिर फेरबदल की चर्चा क्यों तेज? 25 सितंबर की बैठक के बाद खुल सकता है पत्तों का राज

Sat, 19 Sep 2026 09:22 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 09:22 AM IST
सार

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाएं तेज हैं। 25 सितंबर की प्रस्तावित कैबिनेट बैठक के बाद 26 सितंबर से मंत्रिमंडल में बदलाव की तस्वीर साफ होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
jharkhand cabinet reshuffle hemant soren september 25 meeting sudivya sonu wife shweta sharma
CM हेमंत सोरेन के साथ श्वेता शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल में एक बार फिर फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि 26 सितंबर के बाद किसी भी दिन कैबिनेट में बदलाव किया जा सकता है। इससे पहले 25 सितंबर को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह बैठक 25 सितंबर को दोपहर तीन बजे झारखंड मंत्रालय के प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है। हालांकि, मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी नेतृत्व के स्तर पर लिया जाएगा।

विज्ञापन


दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू की पत्नी के नाम की चर्चा

मंत्रिमंडल में रिक्त पदों में से एक पर दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा के नाम की चर्चा प्रमुखता से हो रही है। सुदिव्य सोनू हेमंत सोरेन सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेताओं में शामिल रहे थे। ऐसे में उनके निधन के बाद परिवार के किसी सदस्य को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। हेमंत सोरेन और सुदिव्य सोनू के परिवार के बीच लंबे समय से राजनीतिक और पारिवारिक संबंध भी रहे हैं। हालांकि, श्वेता शर्मा को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन


पहले भी दिवंगत नेताओं के परिवार को मिली जिम्मेदारी

झारखंड की राजनीति में इससे पहले भी दिवंगत मंत्रियों के परिवार के सदस्यों को सरकार में जिम्मेदारी दिए जाने के उदाहरण रहे हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद उनकी पत्नी बेबी देवी को मंत्री बनाया गया था। इसी तरह पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद उनके पुत्र हफीजुल हसन को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। वहीं पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद उनके पुत्र सोमेश सोरेन को चुनाव मैदान में उतारा गया था और वह विधायक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे रिक्त पद के लिए इन नामों की चर्चा
मंत्रिमंडल में दूसरे रिक्त पद को लेकर झामुमो के कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इनमें मथुरा महतो, रामसूर्या मुंडा, दशरथ गगराई, बसंत सोरेन और अनंत देव के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से भी एक रिक्त पद पर दावेदारी की चर्चा है। हालांकि, रिक्त पद झामुमो कोटे का होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में इस पर अंतिम फैसला गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे और मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखकर किए जाने की संभावना है। फिलहाल सभी की नजरें 25 सितंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर फैसला लिया जाना है, जबकि मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर आधिकारिक एजेंडा फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed