फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Major Crackdown by CBI Two CCL Clerks Caught Red-Handed Taking 18000 Bribe for Pension Clearance

सीबीआई का बड़ा एक्शन: अटकी पेंशन और सीएमपीएफ के लिए मांगी थी 18 हजार की रिश्वत, दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 06:50 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Fri, 18 Sep 2026 06:50 PM IST
सार

बोकारो थर्मल के गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में सीबीआई की धनबाद टीम ने 18 हजार रुपये रिश्वत लेते सीसीएल के दो क्लर्कों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारी के अटके सीएमपीएफ और पेंशन भुगतान की प्रक्रिया जल्द कराने के एवज में रकम मांग रहे थे। 

विज्ञापन
Major Crackdown by CBI Two CCL Clerks Caught Red-Handed Taking 18000 Bribe for Pension Clearance
18 हजार रुपये रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथों पकड़ाए - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की धनबाद टीम ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के कथारा क्षेत्र की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो क्लर्कों को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सेवानिवृत्त कर्मचारी के प्रोविडेंट फंड (सीएमपीएफ) और पेंशन भुगतान को जल्द कराने के नाम पर ली जा रही रिश्वत के मामले में की गई है। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई दोनों कर्मचारियों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सीबीआई की टीम ने गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए सीएमपीएफ डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। सीबीआई अधिकारियों ने दोनों को हिरासत में लेने के बाद कार्यालय में जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की। इस कार्रवाई से परियोजना कार्यालय परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त कर्मचारी से मांगी थी रकम
यह मामला गोविंदपुर परियोजना के सर्वे विभाग में कार्यरत रहे पूर्व कर्मचारी रसूल जमा से जुड़ा हुआ है। जनता नगर निवासी रसूल जमा करीब सात माह पहले अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के कई महीने बीत जाने के बाद भी उनका सीएमपीएफ और पेंशन का भुगतान अटका हुआ था। आरोप है कि दोनों डीलिंग क्लर्क लंबित भुगतान की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने के एवज में उनसे लगातार पैसों की मांग कर रहे थे। लगातार परेशानी के बाद रसूल जमा ने इसकी शिकायत धनबाद सीबीआई से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भिवाड़ी में आखिरी दांव से बदला पूरा खेल: कांग्रेस प्रत्याशी ने छोड़ा मैदान, भाजपा की गुंजन निर्विरोध निर्वाचित

सीबीआई ने जाल बिछाकर की कार्रवाई
पूर्व कर्मचारी की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने मामले की जांच की और आरोपों की पुष्टि की। इसके बाद एजेंसी ने दोनों कर्मचारियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के तहत शुक्रवार को जैसे ही रसूल जमा ने आरोपी क्लर्क मेघलाल महतो और मोहम्मद इम्तियाज को 18 हजार रुपये दिए, पास में ही मुस्तैद सीबीआई की टीम ने दोनों को तुरंत रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने दफ्तर में जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की और दोनों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed