{"_id":"69bd11b080eeee9b53048a2d","slug":"sleeping-couple-hacked-to-death-with-an-axe-in-jharkhand-children-saw-bloody-scene-and-secret-revealed-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड में सोते दंपति को कुल्हाड़ी से काट डाला, बच्चों ने देखा खून से सना मंजर तो खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड में सोते दंपति को कुल्हाड़ी से काट डाला, बच्चों ने देखा खून से सना मंजर तो खुला राज
Fri, 20 Mar 2026 02:52 PM IST
प्रशांत तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:52 PM IST
सार
Jharkhand: झारखंड के चाईबासा के गोइलकेरा क्षेत्र में एक दंपति की सोते समय कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। सुबह बच्चों ने शव देख शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के चाईबासा के गोइलकेरा क्षेत्र में एक दंपति की सोते समय कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। सुबह बच्चों ने शव देख शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, इस वारदात को अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दिया।
विज्ञापन
खून से लथपथ हालत में बच्चों ने मचाया शोर
बताया जा रहा है कि सुबह जब दंपति के बच्चों ने अपने माता-पिता को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा, तो उन्होंने तुरंत शोर मचाया और आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद ग्रामीण दोनों को आनन-फानन में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जमशेदपुर में अस्पताल के चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, शौच जाने के बहाने निकला था वार्ड से
विज्ञापन
घटनास्थल से कुल्हाड़ी बरामद
चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार विनोद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है, जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।