फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Recruitment Reform Yatra concludes in Ranchi; Devendra Nath Mahto says the Yatra has ended, but

रांची: भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का शक्ति प्रदर्शन, महतो बोले- यात्रा खत्म, आंदोलन नहीं

Fri, 11 Sep 2026 08:51 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 08:51 PM IST
सार

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों की 18 दिन की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का शुक्रवार को रांची में समापन हुआ। इस दौरान करीब सात किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्रों और आम लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Recruitment Reform Yatra concludes in Ranchi; Devendra Nath Mahto says the Yatra has ended, but
18 दिन की भर्ती सुधार यात्रा खत्म, देवेंद्र महतो बोले- आंदोलन जारी रहेगा>

विस्तार

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितता, धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों की ओर से शुरू की गई राज्यव्यापी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का शुक्रवार को रांची में समापन हुआ। यात्रा के 18वें दिन राजधानी में करीब सात किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्रों और आम लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

विज्ञापन

पदयात्रा की शुरुआत मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से हुई। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद छात्र रेडियम रोड होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे। यहां परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद पदयात्रा कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पहुंची, जहां श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ यात्रा का विधिवत समापन किया गया।

विज्ञापन

'सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए'
अल्बर्ट एक्का चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए यात्रा के नेतृत्वकर्ता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, “यात्रा संपन्न हुई है, आंदोलन नहीं।” उन्होंने कहा कि सरकार को नियुक्ति परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं से संबंधित सभी साक्ष्य और दस्तावेज मजबूती के साथ न्यायालय के समक्ष रखने चाहिए। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान छात्रों ने राज्य के सभी 24 जिलों का भ्रमण किया और अभ्यर्थियों के साथ-साथ आम लोगों को भर्ती व्यवस्था की खामियों से अवगत कराया। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि वह छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाए।



ये भी पढ़ें- पीजी मेडिकल-डेंटल छात्रों के लिए खुशखबरी: बिहार सरकार ने बढ़ाया मासिक वजीफा, पहले साल में अब मिलेंगे इतने रुपये

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया, परीक्षा में शुचिता और अभ्यर्थियों के अधिकारों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। पदयात्रा में स्टेट लाइब्रेरी और सेंट्रल लाइब्रेरी समेत विभिन्न स्थानों पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। यात्रा के दौरान कुछ समय के लिए अल्बर्ट एक्का चौक के आसपास यातायात भी प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed