फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Ranchi Fashion Showroom 31 Lakh Alleged Embezzlement Case

झारखंड: रांची के बीबा शोरूम से 31 लाख रुपये का गबन, चार कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 24 Oct 2026 04:39 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sat, 24 Oct 2026 04:39 PM IST
सार

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित फैशन शोरूम में 31,20,635 रुपये के कपड़े और बिक्री राशि के कथित गबन का मामला सामने आया है। कंपनी की शिकायत पर क्लस्टर मैनेजर, स्टोर मैनेजर और दो सेल्स कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Ranchi Fashion Showroom 31 Lakh Alleged Embezzlement Case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुटिया थाना क्षेत्र स्थित क्लब रोड, सिरमटोली के होमराह टावर में संचालित बीबा फैशन लिमिटेड के शोरूम में 31,20,635 रुपये के कपड़े और नकदी गबन करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कंपनी के लीड सेल्स एचआर संजीव रंजन ने चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


चार कर्मचारियों पर नामजद प्राथमिकी
कंपनी की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में शोरूम के क्लस्टर मैनेजर विकास कुमार झा, स्टोर मैनेजर पीयूष, सेल्स स्टाफ प्रीतम कुमार और सेल्स स्टाफ रूपाली समद को नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोपी क्लस्टर मैनेजर विकास कुमार झा करम चौक स्थित विद्यानगर के निवासी हैं। आरोपी स्टोर मैनेजर पीयूष लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र स्थित सुकुरहुटू के रहने वाले हैं। वहीं सेल्स स्टाफ प्रीतम कुमार डोरंडा के भवानीपुर और सेल्स स्टाफ रूपाली समद हटिया स्थित हरिजन बस्ती की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


ऑडिट टालकर करते रहे हेराफेरी
प्राथमिकी के विवरण के अनुसार शोरूम के कपड़े, स्टॉक और नकदी पूरी तरह से इन चारों कर्मचारियों के नियंत्रण तथा प्रभार में थे। आरोपी क्लस्टर मैनेजर और स्टोर मैनेजर ग्राहकों से बिक्री की राशि शोरूम के खाते में जमा कराने के बजाय अपने व्यक्तिगत मोबाइल फोन पर लेते थे। कंपनी प्रबंधन ने अप्रैल से सितंबर के बीच कई बार स्टोर का ऑडिट कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी कर्मचारी हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर ऑडिट टालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखों के कपड़े और नकदी गायब
लगातार टालमटोल के बाद 5 अक्तूबर को जब कंपनी की विशेष टीम ने स्टोर का विस्तृत ऑडिट किया, तो बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता और स्टॉक में भारी कमी पाई गई। जांच में पाया गया कि शोरूम से 29,58,300 रुपये मूल्य के कपड़े गायब हैं। इसके अलावा 46,469 रुपये की नकद बिक्री राशि और 1,15,866 रुपये की कार्ड बिक्री राशि भी गायब पाई गई। इस तरह शोरूम से कुल 31,20,635 रुपये का गबन किया गया।

फोन बंद कर आरोपी फरार
ऑडिट में गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद जब कंपनी प्रबंधन ने आरोपी कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की, तो सभी आरोपी अपनी ड्यूटी छोड़कर मौके से फरार हो गए। फरार होने के बाद आरोपियों ने अपने-अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए। इसके बाद कंपनी की ओर से भेजे गए कारण बताओ नोटिस का भी आरोपियों ने कोई जवाब नहीं दिया।


ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी
चुटिया थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की टीम फरार आरोपियों की तलाश और गबन की गई संपत्ति की बरामदगी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed