फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   nikhar sablok murder case jamshedpur kolkata arrest mobile location shooter

झारखंड: निखार सबलोक हत्याकांड में कोलकाता से दो गिरफ्तार, 5-7 हजार रुपये में शूटरों को भेजते थे मोबाइल लोकेशन

Mon, 14 Sep 2026 10:03 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 14 Sep 2026 10:03 AM IST
सार

जमशेदपुर के चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस ने कोलकाता से ट्रैफिक सार्जेंट अयान गुप्ता और गार्ड ट्विंकल दास को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी 5 से 7 हजार रुपये के बदले निखार की मोबाइल लोकेशन शूटरों को भेजते थे।

विज्ञापन
nikhar sablok murder case jamshedpur kolkata arrest mobile location shooter
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस ने कोलकाता से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में ट्रैफिक सार्जेंट अयान गुप्ता और गार्ड ट्विंकल दास शामिल हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों आरोपी पैसों के बदले निखार सबलोक की मोबाइल लोकेशन शूटरों को भेजते थे। इसके लिए उन्हें हर बार करीब 5 से 7 हजार रुपये मिलते थे।

विज्ञापन

हत्या से एक महीने पहले से निखार पर रखी जा रही थी नजर

पुलिस जांच में सामने आए साक्ष्यों के अनुसार, निखार सबलोक की गतिविधियों पर हत्या से काफी पहले से नजर रखी जा रही थी। जांच के दौरान 24 जुलाई से 23 अगस्त के बीच कई बार निखार की मोबाइल लोकेशन ट्रेस किए जाने के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त को जिस दिन निखार की हत्या हुई, उस दिन दोपहर में भी उनके मोबाइल की लोकेशन चार बार ट्रेस की गई थी। सटीक लोकेशन मिलने के बाद शूटर चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित 'टेंथ माइल स्टोन' होटल के पास पहुंचा। इसके बाद निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

मोबाइल और डिजिटल डेटा से खुलेंगे कई राज

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके पास से जब्त मोबाइल फोन की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल में मौजूद डिजिटल डेटा को खंगाल रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि निखार की लोकेशन किसके कहने पर और किन लोगों को भेजी जा रही थी। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के जरिए आरोपियों के बीच संपर्क और हत्या की साजिश में उनकी भूमिका को लेकर भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

इस हत्याकांड में पुलिस अशोक सिंह राघव, सुनील रजक, रितेश सिंह, राजकुमार सिंह उर्फ प्रिंस, अंकित सिंह और अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब कोलकाता से दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ी है। वहीं, पुलिस अब मामले के मुख्य शूटर सागर सिंह की तलाश में जुटी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि मुख्य शूटर की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड की पूरी साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed