फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   MoE takes a strict view of student suicide at IIIT Ranchi forms three-member committee to investigate.

झारखंड: आईआईआईटी रांची में छात्र की खुदकुशी पर शिक्षा मंत्रालय सख्त, जांच के लिए बनाई तीन सदस्यीय समिति

Tue, 13 Oct 2026 04:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 Oct 2026 04:14 PM IST
सार

आईआईआईटी रांची में प्रथम वर्ष के बीटेक छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के मामले में शिक्षा मंत्रालय ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई है। घटना के बाद छात्रों ने सड़क जाम कर संस्थान के निदेशक के इस्तीफे और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
MoE takes a strict view of student suicide at IIIT Ranchi forms three-member committee to investigate.
आईआईआईटी रांची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) रांची के छात्रावास में प्रथम वर्ष के बीटेक छात्र की खुदकुशी के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कड़ा संज्ञान लिया है। मंत्रालय ने घटना की परिस्थितियों और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी करेंगी।

विज्ञापन

समिति में मंत्रालय के एक वरिष्ठ मनोचिकित्सक और एक वरिष्ठ अधिकारी को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। झारखंड की राजधानी रांची में स्थित यह संस्थान शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर स्थापित है।

विज्ञापन


परीक्षा खराब होने से मानसिक तनाव में था छात्र
संस्थान के छात्रावास में शनिवार रात बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मूल रूप से बिहार के भागलपुर का रहने वाला आदित्य पिछले दो दिनों से सेमेस्टर परीक्षा खराब होने के कारण मानसिक तनाव में था। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8:30 बजे उसका सह-कमरा साथी सक्षम पास के कमरे में गया था। इसी दौरान आदित्य ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और तौलिए के सहारे फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफ्ट बंद होने पर सीढ़ियों से नीचे लाए छात्र
मृतक के सहपाठी ललित रंजन के अनुसार, छात्रों ने जब आदित्य को फंदे से नीचे उतारा, तब उसकी सांसें चल रही थीं। उनका आरोप है कि मौके पर मौजूद केयरटेकर दीपक रौशन ने मदद करने के बजाय छात्रों को आदित्य के पास जाने और उसे छूने से मना कर दिया। उस समय बिजली कटने के कारण छात्रावास की लिफ्ट बंद थी। ऐसे में छात्र गंभीर हालत में आदित्य को पांचवीं मंजिल से सीढ़ियों के रास्ते नीचे बैडमिंटन कोर्ट तक लेकर आए। घटना के बाद आक्रोशित विद्यार्थियों ने पूरी रात छात्रावास परिसर में हंगामा किया।

सड़क जाम कर निदेशक के इस्तीफे की मांग
घटना से नाराज छात्रों ने रविवार सुबह 11:30 बजे खेलगांव-लालगंज मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने संस्थान के निदेशक राजीव श्रीवास्तव को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। छात्रों ने कथित लापरवाही बरतने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई।

करीब दो घंटे तक सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने के बाद पुलिस ने छात्रों को समझाकर वहां से हटाया। इसके बाद छात्र पास के हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में सड़क पर बैठ गए। घटना को लेकर छात्रों में आक्रोश बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed