फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Maithon Energy Update Rs 702 Crore 250 MW Storage Plant to Boost Power Supply

मैथन: 702 करोड़ की लागत से बनेगा 250 मेगावाट का ऊर्जा भंडारण संयंत्र, जानिए बिजली सप्लाई में कैसे होगा फायदा?

Wed, 16 Sep 2026 04:31 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Wed, 16 Sep 2026 04:31 PM IST
सार

मैथन में डीवीसी 702 करोड़ रुपये की लागत से 250 मेगावाट क्षमता का बैटरी ऊर्जा भंडारण संयंत्र बना रहा है। परियोजना को 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य है। संयंत्र मांग बढ़ने के समय करीब दो घंटे तक बिजली उपलब्ध कराकर ग्रिड को संतुलित रखने में मदद करेगा।

विज्ञापन
Maithon Energy Update Rs 702 Crore 250 MW Storage Plant to Boost Power Supply
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने मैथन में 250 मेगावाट क्षमता के बैटरी ऊर्जा भंडारण संयंत्र (बीईएसएस) का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। मैथन स्थित डीवीसी प्रशासनिक भवन के सामने पुराने गैस टरबाइन परिसर में प्रस्तावित इस संयंत्र के निर्माण की अनुमानित लागत करीब 702 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


संयंत्र के निर्माण स्थल की साफ-सफाई तेजी से की जा रही है। इस परियोजना को 18 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। डीवीसी ने परियोजना का ठेका पेस डिजिटेक इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को दिया है। यह कंपनी संयंत्र की डिजाइन, अभियांत्रिकी, उपकरणों की आपूर्ति और स्थापना के साथ-साथ अगले 12 वर्षों तक इसके संचालन और रखरखाव का कार्य भी संभालेगी।
विज्ञापन


ग्रिड स्थिरता और हरित ऊर्जा
यह नया संयंत्र अत्यधिक बिजली मांग के समय ग्रिड को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह संयंत्र प्रतिदिन करीब दो घंटे तक 250 मेगावाट बिजली उपलब्ध करा सकेगा, जिससे बिजली आपूर्ति को संतुलित रखने में मदद मिलेगी। परियोजना में पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा को प्राथमिकता दी गई है। बैटरी को पुनः चार्ज करने में इस्तेमाल होने वाली कम से कम 85 प्रतिशत ऊर्जा मैथन की तैरती सौर ऊर्जा और पनबिजली परियोजनाओं से ही हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  हजारीबाग: ईवी फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी, पांच आरोपी गिरफ्तार; संदिग्ध दस्तावेज-इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

रोजगार और क्षमता विस्तार योजना
डीवीसी अपने झारखंड और पश्चिम बंगाल स्थित कमान क्षेत्रों में कुल 500 मेगावाट ऊर्जा भंडारण क्षमता विकसित करने की योजना बना रहा है। मैथन में स्थापित होने वाली यह परियोजना इसी योजना के प्रथम चरण का हिस्सा है। मैथन में लंबे समय के बाद इतने बड़े ऊर्जा संयंत्र का निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों के बीच नए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद बनी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed