Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Leader of the Opposition Babulal Marandi reached Nisha Bhagat’s ancestral home in Gumla; her father demanded

झारखंड: निशा भगत की मौत पर पिता ने उठाई सीबीआई जांच की मांग, अजय तिर्की और थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग

Sat, 07 Nov 2026 06:30 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2026 06:30 PM IST
सार

झारखंड के गुमला की आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनके पैतृक आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।

विज्ञापन
Leader of the Opposition Babulal Marandi reached Nisha Bhagat’s ancestral home in Gumla; her father demanded
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी

विस्तार

झारखंड के गुमला जिले की आदिवासी नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की आत्महत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। आत्महत्या से पहले फेसबुक लाइव के माध्यम से अपनी बात रखते हुए निशा भगत ने कथित भू-माफियाओं और झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनकी मौत के बाद जहां परिवार में मातम पसरा है, वहीं क्षेत्र में घटना को लेकर आक्रोश और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।

विज्ञापन

निशा भगत की मौत के बाद उनके पैतृक आवास पर परिजनों, शुभचिंतकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का पहुंचना जारी है। इसी क्रम में झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी निशा भगत के पैतृक आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन

इस दौरान निशा भगत के पिता हंदु भगत ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग उठाई। उन्होंने अजय तिर्की और संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी की मांग की। पिता का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि उनकी बेटी की मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकें और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि आत्महत्या से पहले फेसबुक लाइव पर निशा भगत द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने इस मामले को और संवेदनशील बना दिया है। उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र जांच होना जरूरी है। हालांकि, इन आरोपों की सत्यता जांच और संबंधित पक्षों के आधिकारिक पक्ष के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


ये भी पढ़ें- बिहार: दो सगे भाइयों को ट्रक ने कुचला, हादसे के बाद चालक फरार; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

निशा भगत की मौत के बाद उनके पैतृक आवास पर राजनीतिक और सामाजिक लोगों की आवाजाही से मामला अब राजनीतिक रूप भी लेता दिखाई दे रहा है। परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं और प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की अपील कर रहे हैं।

अब सवाल यह है कि फेसबुक लाइव में उठाए गए मुद्दों की जांच किस स्तर पर होगी और निशा भगत के पिता द्वारा सीबीआई जांच तथा आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर प्रशासन क्या कदम उठाता है। फिलहाल, परिवार को न्याय मिलने और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा होने का इंतजार है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed