फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Leader of the Opposition Babulal Marandi launched a scathing attack on the Congress and the CJP.

'कांग्रेस और कॉकरोच में कोई अंतर नहीं, दोनों अंधेरे में पनपते हैं': नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का हमला

Tue, 13 Oct 2026 04:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 Oct 2026 04:10 PM IST
सार

जमशेदपुर में बिष्टुपुर हिंसक झड़प के बाद बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पथराव को कांग्रेस की हताशा बताते हुए संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया और अनुच्छेद 370 हटाने सहित केंद्र सरकार के कार्यों का जिक्र किया।

 

विज्ञापन
Leader of the Opposition Babulal Marandi launched a scathing attack on the Congress and the CJP.
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बिष्टुपुर में हुई हिंसक झड़प के करीब 24 घंटे बाद कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कॉकरोच में कोई अंतर नहीं है। दोनों अंधेरे में पनपते हैं और लोकतांत्रिक ताने-बाने को अंदर से खोखला करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और भाजपा के लोकतांत्रिक विरोध के दौरान पथराव करना कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है।

विज्ञापन

लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं
बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के बाहर हुई घटना का उल्लेख करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल विरोध दर्ज कराने और कांग्रेस को उसकी जनविरोधी नीतियों की याद दिलाने पहुंचे थे। इसके जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी का रास्ता चुना।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पवित्र नवरात्र के दौरान जब पूरा देश भक्ति में लीन है, तब कांग्रेस और इंडी गठबंधन सड़कों पर अराजकता फैलाकर भारत की सांस्कृतिक आस्था पर आघात कर रहे हैं। नवरात्र जैसे पावन पर्व पर उपद्रव और टकराव की स्थिति पैदा करना विपक्ष की संवेदनहीन मानसिकता को उजागर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं की साख गिराने में जुटी है। उन्होंने दावा किया कि देश के इतिहास में पहली बार कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट तक सुनियोजित मार्च निकालकर न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश की।

मरांडी ने कहा कि विपक्षी दल देश को बांटने के लिए नकारात्मक नैरेटिव गढ़ रहा है। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद दुनिया ने भारत की ताकत देखी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को समाप्त करने और देश में माओवाद को जड़ से मिटाने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed