फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   khunti three minor girls case two accused arrested two absconding jharkhand

झारखंड न्यूज: तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी

Wed, 04 Nov 2026 11:20 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 04 Nov 2026 11:20 AM IST
सार

झारखंड के खूंटी थाना क्षेत्र में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ जबरदस्ती किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िताओं के बयान के आधार पर खूंटी महिला थाना पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
khunti three minor girls case two accused arrested two absconding jharkhand
arrest - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के खूंटी थाना क्षेत्र में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी दो की तलाश की जा रही है। पीड़िताओं के बयान के आधार पर खूंटी महिला थाना पुलिस ने मंगलवार को पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

बहला-फुसलाकर अलग-अलग जगहों पर ले गए आरोपी

मामले की जानकारी के अनुसार, चार युवक तीनों नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि युवकों ने रात के समय तीनों पीड़िताओं को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उनके साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद मंगलवार को खूंटी महिला थाना में तीनों नाबालिगों के बयान दर्ज किए गए।

विज्ञापन

पीड़िताओं के बयानों के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारंगहादा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों गिरफ्तार आरोपी मारंगहादा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं, प्राथमिकी में नामजद बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम तलाश कर रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed