फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jpsc pt exam irregularities cid arrests two brothers hazaribagh deepak rana omprakash rana jharkhand

झारखंड: जेपीएससी परीक्षा धांधली की जांच में बड़ा एक्शन! हजारीबाग से दो सगे भाई गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क की तलाश

Sun, 04 Oct 2026 11:24 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 04 Oct 2026 11:24 AM IST
सार

चौदहवीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कथित धांधली की जांच कर रही सीआईडी ने हजारीबाग में छापेमारी कर दो सगे भाइयों दीपक राणा और ओमप्रकाश राणा को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में दोनों की भूमिका परीक्षा में हुई गड़बड़ी से जुड़े नेटवर्क की अहम कड़ी के तौर पर सामने आई है।

विज्ञापन
jpsc pt exam irregularities cid arrests two brothers hazaribagh deepak rana omprakash rana jharkhand
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

चौदहवीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में कथित धांधली की जांच कर रही सीआईडी को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी की विशेष टीम ने हजारीबाग में छापेमारी कर दो सगे भाइयों दीपक राणा और ओमप्रकाश राणा को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी परीक्षा में हुई गड़बड़ी से जुड़े नेटवर्क की अहम कड़ी थे।

विज्ञापन

तकनीकी सुरागों से आरोपियों तक पहुंची सीआईडी

सीआईडी को जांच के दौरान अनुचित साधनों के इस्तेमाल और कथित मिलीभगत के जरिये परीक्षा में सफलता हासिल करने से जुड़े कई अहम साक्ष्य मिले हैं। तकनीकी सुरागों और दस्तावेजों की जांच से मिली जानकारी के आधार पर जांच टीम ने दोनों भाइयों की पहचान की।

विज्ञापन

इसके बाद विशेष टीम ने हजारीबाग में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद उन्हें आगे की पूछताछ के लिए रांची लाया गया। एजेंसी अब तक जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर परीक्षा में हुई कथित धांधली की अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे नेटवर्क का पता लगाने पर फोकस

सीआईडी की जांच अब दोनों आरोपियों के संपर्कों और परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने पर केंद्रित है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में दोनों भाइयों की क्या भूमिका थी, उनके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे और परीक्षा में कथित धांधली का नेटवर्क किस तरीके से काम कर रहा था।

रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी

सीआईडी दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान एजेंसी उनसे धांधली से जुड़े नेटवर्क, अन्य आरोपियों से संपर्क और अब तक सामने आए साक्ष्यों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा सकती है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed