{"_id":"6aa9260a66e8cde43508ac85","slug":"jharkhand-revenue-employee-arrested-taking-bribe-for-mutation-in-acb-trap-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: जमीन म्यूटेशन के एवज में मांगे थे 30 हजार, 15 हजार लेते एसीबी ने राजस्व कर्मचारी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: जमीन म्यूटेशन के एवज में मांगे थे 30 हजार, 15 हजार लेते एसीबी ने राजस्व कर्मचारी को दबोचा
Tue, 15 Sep 2026 04:33 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Tue, 15 Sep 2026 04:33 PM IST
सार
चतरा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद को जमीन के म्यूटेशन यानी दाखिल-खारिज के नाम पर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को चतरा सदर अंचल के हल्का-7 के राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कर्मचारी भवन में की गई। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी के कार्यालय में दस्तावेज और संबंधित अभिलेखों की जांच की और उसे अपने साथ हजारीबाग ले गई। कार्रवाई की सूचना मिलते ही प्रखंड-अंचल कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।
30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था
एसीबी, हजारीबाग के एसपी आरिफ इकराम ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के नया खाप निवासी तुलसी यादव ने राजस्व कर्मचारी के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जमीन का म्यूटेशन कराने के एवज में सतीश प्रसाद ने 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने मंगलवार को योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। राजस्व कर्मचारी जब शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये ले रहा था, तभी एसीबी की टीम ने कर्मचारी भवन में छापेमारी कर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- झारखंड: देवघर में कुख्यात अपराधी अनिल सिंह की गोली मारकर हत्या, चेहरा कुचला; झाड़ियों में मिला शव, जांच शुरू
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए हजारीबाग ले जाया गया। एसपी ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी राजस्व कर्मचारी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा। बताया गया कि सदर अंचल का हल्का-7 दारियातू और लेम पंचायत क्षेत्र में आता है।