फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   railway urban cooperative bank jamshedpur recruitment 35 group c posts junior clerk 2026

झारखंड: जमशेदपुर में बैंक की नौकरी का मौका, 35 पदों पर सीधी भर्ती; 17 सितंबर से आवेदन

Tue, 15 Sep 2026 12:34 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 15 Sep 2026 12:34 PM IST
सार

रेलवे अर्बन कोऑपरेटिव बैंक, जमशेदपुर ने ग्रुप सी के 35 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान किया है। योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर से 16 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इनमें 25 पद कनिष्ठ क्लर्क सह कंप्यूटर सहायक, छह केयरटेकर सह इलेक्ट्रिशियन, दो अकाउंट्स असिस्टेंट, एक मुख्य प्रबंधक के पीएस और एक स्टेनोग्राफर का पद शामिल है।

विज्ञापन
railway urban cooperative bank jamshedpur recruitment 35 group c posts junior clerk 2026
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

रेलवे अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने ग्रुप सी श्रेणी के 35 पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर से 16 नवंबर तक आवेदन फार्म जमा कर सकेंगे। बैंक प्रबंधन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अपनी सभी शाखाओं और एक्सटेंशन काउंटरों पर आवेदन फार्म उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा 25 पद कनिष्ठ क्लर्क सह कंप्यूटर सहायक के

सोसाइटी के अध्यक्ष एसपी सिंह के अनुसार, भर्ती का उद्देश्य शेयरधारकों, सदस्यों और कर्मचारियों के आश्रितों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। कुल 35 रिक्तियों में सबसे ज्यादा 25 पद कनिष्ठ क्लर्क सह कंप्यूटर सहायक के हैं। इसके अलावा छह पद केयरटेकर सह इलेक्ट्रिशियन, दो पद अकाउंट्स असिस्टेंट, एक पद मुख्य प्रबंधक के पीएस और एक पद स्टेनोग्राफर के लिए निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिकतम दो पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 सितंबर की स्थिति के आधार पर की जाएगी। इसके लिए 12 रिकवरी अथवा शेयर प्रमाण पत्र जारी होने की 12 महीने की अवधि, जो भी पहले हो, पूरी होना अनिवार्य है।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क 700 रुपये, फार्म की कीमत 10 रुपये

प्रत्येक पद के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि आवेदन फार्म की कीमत 10 रुपये रखी गई है। अभ्यर्थियों की अंतिम मेधा सूची भर्ती प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों में मिले अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन के लिए सबसे पहले 100 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी होगी। इसके बाद 10 अंकों का कंप्यूटर कौशल परीक्षण और 10 अंकों का साक्षात्कार यानी वाइवा-वोइस लिया जाएगा। इसके अलावा पांच अंकों की समूह चर्चा यानी जीडी और पांच अंकों का ड्राफ्टिंग टेस्ट भी होगा।

चयन से पहले दस्तावेज और पुलिस सत्यापन जरूरी

अंतिम चयन से पहले सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके साथ ही मेडिकल टेस्ट और पुलिस सत्यापन भी अनिवार्य होगा। सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेधा सूची तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed