Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Jamshedpur Literature Festival 2.0 to begin on December 18 over 80 prominent figures to participate

झारखंड: जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2.0 का 18 दिसंबर से होगा आगाज, 80 से अधिक हस्तियां होंगी शामिल

Mon, 02 Nov 2026 03:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 02 Nov 2026 03:22 PM IST
सार

जमशेदपुर में 18 से 20 दिसंबर तक लिटरेचर फेस्टिवल 2.0 आयोजित होगा। विरासत एवं पर्यटन थीम पर आधारित इस महोत्सव में साहित्य, कला, सिनेमा, पत्रकारिता और संगीत जगत की 80 से अधिक हस्तियां शामिल होंगी।

विज्ञापन
Jharkhand: Jamshedpur Literature Festival 2.0 to begin on December 18 over 80 prominent figures to participate
जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिष्टुपुर के होटल रमाडा में 18 से 20 दिसंबर 2026 तक जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2.0 का आयोजन किया जाएगा। विद्यादीप फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव में देश भर से साहित्य, कला, सिनेमा, पत्रकारिता, संगीत, शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी 80 से अधिक प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी।

विज्ञापन


आयोजन समिति ने इस वर्ष महोत्सव का केंद्रीय विषय 'विरासत एवं पर्यटन' निर्धारित किया है। इसके माध्यम से झारखंड राज्य की ऐतिहासिक धरोहरों, जनजातीय परंपराओं, समृद्ध लोककलाओं और पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं पर गहन परिचर्चाएं आयोजित होंगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ राज्य के सांस्कृतिक विकास पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


कला सिनेमा और साहित्य की दिग्गज हस्तियां
महोत्सव में कला और संस्कृति जगत की कई प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी। इनमें पद्म विभूषण डॉ. सोनल मानसिंह, पद्मश्री तिलक गीताई, अनूप रंजन पांडेय, फूलबासन बाई यादव, मधु मंसूरी हंसमुख और मुकुंद नायक मंच साझा करेंगे। सिनेमा क्षेत्र से वेब सीरीज 'पंचायत' में विनोद की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अशोक पाठक, अभिनेता बुल्लू कुमार, फिल्म निर्देशक तरुण डुडेजा और कास्टिंग डायरेक्टर अनमोल आहूजा अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही साहित्य तथा पत्रकारिता जगत से डॉ. यतीन्द्र मिश्र, अक्षत गुप्ता, अनंत विजय, डॉ. अंजुम शर्मा, संजय कृष्ण, डॉ. विनीत कुमार, संजय मिश्र और उत्तम नाथ पाठक जैसे प्रमुख नाम शामिल होंगे। वहीं, यात्रा लेखन एवं पर्यटन सत्रों में संजय शेफर्ड, डॉ. कायनात काज़ी तथा झारखंड पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रेम रंजन अपने विचार साझा करेंगे।

तीन दिवसीय मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
बौद्धिक परिचर्चाओं के साथ-साथ इस महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन के प्रथम दिन 18 दिसंबर को गायिका चिन्मयी त्रिपाठी और संगीतकार जोएल मुखर्जी अपनी सांगीतिक प्रस्तुति देंगे। इसी दिन भरतनाट्यम नृत्यांगना आरोही मुंशी भी कला प्रदर्शन करेंगी। अगले दिन 19 दिसंबर को कवि एवं स्पोकन-वर्ड कलाकार अभि मुंडे काव्य पाठ करेंगे।


फेस्टिवल के क्यूरेटर संदीप मुरारका के अनुसार, इस महोत्सव का मूल उद्देश्य देशभर से आने वाले अतिथियों को झारखंड की प्रकृति, इतिहास, जनजातीय जीवन शैली तथा सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराना है। उल्लेखनीय है कि इस महोत्सव का पहला संस्करण 20 और 21 दिसंबर, 2025 को आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed