{"_id":"6af98ca03859181b6900fbc6","slug":"jharkhand-ips-association-angered-by-babulal-marandi-s-remarks-about-the-dgp-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: डीजीपी पर बाबूलाल मरांडी की टिप्पणी से नाराज आईपीएस एसोसिएशन, भाषा की कड़ी निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: डीजीपी पर बाबूलाल मरांडी की टिप्पणी से नाराज आईपीएस एसोसिएशन, भाषा की कड़ी निंदा की
Sun, 15 Nov 2026 04:12 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 15 Nov 2026 04:12 PM IST
सार
झारखंड आईपीएस एसोसिएशन ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की ओर से डीजीपी के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों पर आपत्ति जताई है। संगठन ने भाषा की निंदा करते हुए पुलिस अधिकारियों को दलगत राजनीति से दूर रखने की अपील की है।
विज्ञापन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) एसोसिएशन की झारखंड शाखा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा पुलिस महानिदेशक के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। एसोसिएशन ने रविवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों को राजनीति से दूर रखने की अपील
आईपीएस एसोसिएशन ने बाबूलाल मरांडी द्वारा सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर राज्य की पुलिस प्रमुख और कर्तव्यनिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी के खिलाफ इस्तेमाल की जा रही भाषा की कड़ी भर्त्सना की है। संगठन ने अनुरोध किया है कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को दलगत राजनीति का हिस्सा बिल्कुल न बनाया जाए।
विज्ञापन
मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव
एसोसिएशन के अनुसार, इस तरह की टिप्पणियों से संपूर्ण पुलिस बल के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और साथ ही संस्थान की गरिमा भी प्रभावित होती है। एसोसिएशन ने पूर्व मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया है कि वे राज्य के पुलिस प्रमुख और पुलिस विभाग की मुखिया के विरुद्ध ऐसी टिप्पणियां करने से परहेज करें।
विज्ञापन
