{"_id":"6af970d246a3a60077070c6d","slug":"jharkhand-body-of-advocate-aditya-kesari-found-near-railway-tracks-in-dhanbad-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: धनबाद में रेलवे लाइन के पास मिला अधिवक्ता आदित्य केसरी का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: धनबाद में रेलवे लाइन के पास मिला अधिवक्ता आदित्य केसरी का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका
Sun, 15 Nov 2026 02:14 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:14 PM IST
सार
धनबाद के विनोद नगर में रविवार सुबह रेलवे लाइन के समीप अधिवक्ता आदित्य केसरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्रारंभिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हीरापुर प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता आदित्य केसरी का शव रविवार सुबह विनोद नगर स्थित रेलवे लाइन के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
प्रारंभिक जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि अधिवक्ता की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हालांकि, वह रेलवे लाइन के पास किन परिस्थितियों में पहुंचे और हादसा कैसे हुआ, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। स्थानीय निवासियों ने रेलवे ट्रैक के पास शव देखकर तुरंत इसकी सूचना सुरक्षा बलों को दी। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और धनबाद थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया।
न्यायिक जगत में छाया शोक
घटना की खबर मिलते ही मृतक अधिवक्ता के स्वजन और परिचित अस्पताल पहुंचे। आदित्य केसरी के बड़े भाई सुबोध केसरी भी पेशे से अधिवक्ता हैं। हादसे की सूचना मिलते ही धनबाद के न्यायिक जगत में गहरा शोक व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में वकील अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
सभी पहलुओं पर जांच जारी
पुलिस हर संभावित कोण से जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही और वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके।