फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand BJP in-charge Gajendra Singh Patel was welcomed with a shower of flowers

झारखंड: प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी गजेंद्र पटेल रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Mon, 05 Oct 2026 02:41 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 02:41 PM IST
सार

झारखंड भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल और सह-प्रभारी सौरभ सिंह व निवेदिता सिंह के रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और पारंपरिक नृत्य के साथ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया।

 

विज्ञापन
Jharkhand BJP in-charge Gajendra Singh Patel was welcomed with a shower of flowers
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हुआ जमकर स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारियों के सोमवार को रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल तथा प्रदेश के दोनों सह-प्रभारी सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह के आगमन पर एयरपोर्ट परिसर ढोल-नगाड़ों और पार्टी कार्यकर्ताओं के जयघोष से गूंज उठा।

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप तीनों नेताओं का फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के साथ स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में नए संगठनात्मक नेतृत्व को लेकर उत्साह और उमंग देखने को मिली।

विज्ञापन


पढे़ं: रानी फॉल से लौटे 18 बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत, उल्टी-दस्त और सिरदर्द से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल के साथ सह-प्रभारी सौरभ सिंह, जो छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष हैं, तथा बिहार विधान परिषद की सदस्य निवेदिता सिंह भी झारखंड पहुंचीं। पार्टी नेताओं ने कहा कि नए प्रभारी और सह-प्रभारियों के नेतृत्व में झारखंड में संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की दिशा में काम किया जाएगा।

स्वागत करने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, विधानसभा में मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री शालिनी बैसिखियार, सरोज सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, विरंची नारायण, सीमा सिंह, सन्नी टोप्पो, संदीप वर्मा, सूरज शाहदेव, वरुण साहू, धीरज महतो, जितेंद्र वर्मा, जितेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed