फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Here is the number of votes received by the winning members in the FJCCI election.

झारखंड: एफजेसीसीआई चुनाव के नतीजे घोषित, मुकेश कुमार अग्रवाल को मिलें सबसे अधिक वोट; देखें सभी का स्कोर कॉर्ड

Sun, 13 Sep 2026 10:30 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 10:30 PM IST
सार

रांची में एफजेसीसीआई चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। चुनाव में मुकेश कुमार अग्रवाल ने सर्वाधिक 1827 वोट हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। चलिए बता रहे हैं इस चुनाव में किस प्रतिभागी को कितने वोट मिले हैं?

विज्ञापन
Here is the number of votes received by the winning members in the FJCCI election.
निर्वाचित सदस्य

विस्तार

 फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव में 21 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव परिणाम रविवार की शाम घोषित किया गया। चुनाव में मुकेश कुमार अग्रवाल ने सर्वाधिक 1827 वोट हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं डॉ. अभिषेक कुमार रामदीन 1742 वोट के साथ दूसरे और प्रवीण लोहिया 1725 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


‘यह चैंबर के हर सदस्य की जीत है’
टीम तुलसी की जीत के बाद टीम के कप्तान तुलसी पटेल ने सभी चैंबर सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि फेडरेशन ऑफ चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्यों के सहयोग और समर्थन से यह जीत मिली है। उन्होंने कहा कि वे राज्य के व्यवसायियों के हित में अपना 100 प्रतिशत योगदान देंगे। चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को अपने कार्यकाल में पूरा करने का भी उन्होंने भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


छह प्रमंडलों के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चुने गए
चुनाव पदाधिकारी ने तीन प्रमंडलों के क्षेत्रीय उपाध्यक्षों के निर्विरोध चयन की भी घोषणा की। इनमें कोयलांचल प्रमंडल से अमरजीत सिंह सलूजा, कोल्हान प्रमंडल से विजय आनंद मूंका और नॉर्थ छोटानागपुर प्रमंडल से विनय कुमार अग्रवाल निर्विरोध चुने गए। वहीं, रविवार को 21 कार्यकारिणी सदस्यों के साथ पलामू, साउथ छोटानागपुर और संताल परगना प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव हुआ। इसमें पलामू से अमित कुमार जायसवाल, साउथ छोटानागपुर से दामोदर कुमार कसेरा और संताल परगना प्रमंडल से आकाश पांडेय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चैंबर चुनाव परिणाम: FJCCI चुनाव में तुलसी पटेल का दबदबा, 21 में 13 सीटों पर जीत; अध्यक्ष की ताजपोशी लगभग तय

निर्वाचित 21 सदस्यों को मिले वोट इस प्रकार हैं
मुकेश कुमार अग्रवाल -1827 वोट
डॉ. अभिषेक कुमार रामदीन-1742 वोट
प्रवीण लोहिया- 1725 वोट
तुलसी पटेल-1622 वोट
विनीता सिंघानिया-1597 वोट
ज्योति कुमारी-1535 वोट
राम बांगर-1506 वोट
मनीष जैन-1497 वोट
नवजोत अलंग-1469 वोट
निधि झुनझुनवाला-1450 वोट
आस्था किरण-1441 वोट
अमित अग्रवाल-1424 वोट
राहुल साहू-1418 वोट
रोहित पोद्दार-1384 वोट
अनिल अग्रवाल -1360 वोट
अमित शर्मा- 1348 वोट
रोहित अग्रवाल-1347 वोट
अमित किशोर अग्रवाल-1344 वोट
विकास विजयवर्गीय -1305 वोट
मोनिका गोयंका-1300 वोट
पूजा धाधा-1288 वोट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed