Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   hemant soren tribute birsa munda 151st jayanti jharkhand foundation day

झारखंड स्थापना दिवस: सीएम हेमंत ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, बोले- सपनों का राज्य बनाने को प्रतिबद्ध

Sun, 15 Nov 2026 02:16 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 15 Nov 2026 02:16 PM IST
सार

झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के कोकर स्थित समाधि स्थल और बिरसा चौक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
hemant soren tribute birsa munda 151st jayanti jharkhand foundation day
झारखंड स्थापना दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले रांची के कोकर स्थित बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पचक्र चढ़ाया और उन्हें नमन किया। इस दौरान उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन ने भी पुष्पचक्र अर्पित कर धरती आबा को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासी समाज की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष झारखंड के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

विज्ञापन

कोकर समाधि स्थल पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोकर स्थित समाधि स्थल पर भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि धरती आबा ने आदिवासी समाज के अधिकारों और पहचान की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका योगदान झारखंड के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।

विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री बिरसा चौक पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिरसा मुंडा का संघर्ष पूरे देश के लिए प्रेरणा : सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन पूरे देश, खासकर आदिवासी समाज और झारखंड के लोगों के लिए गौरव और ऐतिहासिक महत्व रखता है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने अपने साहस, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश को नई दिशा और प्रेरणा दी।

उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया था। इस दौरान उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ आदिवासी समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन और बलिदान आज भी लोगों को अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की प्रेरणा देता है।

बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता

हेमंत सोरेन ने कहा कि धरती आबा के सपनों और आदर्शों के अनुरूप झारखंड को समृद्ध, सशक्त और विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा, भाषा और प्राकृतिक संसाधन झारखंड की विशिष्ट पहचान हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सांस्कृतिक विरासतों और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं संवर्धन करना जरूरी है। इसके साथ ही गरीब, वंचित, आदिवासी और मूलवासी समुदायों का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed