फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Feeding sweets on Raksha Bandhan has become a challenge for sisters; rising sugar prices have

झारखंड: रक्षाबंधन पर मिठाई खिलाना बहनों के लिए बनी चुनौती, चीनी की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा त्योहार का बजट

Wed, 26 Aug 2026 07:04 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2026 07:04 PM IST
सार

रक्षाबंधन से पहले चीनी की कीमत करीब 65 रुपये प्रति किलो पहुंचने से मिठाई के दाम बढ़ने लगे हैं। महंगाई का असर त्योहार के बजट पर पड़ रहा है और ग्राहक मिठाई की मात्रा कम करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Feeding sweets on Raksha Bandhan has become a challenge for sisters; rising sugar prices have
राखी खरीदती महिलाएं,दुकान में सजी मिठाइयां

विस्तार

भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन अब नजदीक है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने और उन्हें मिठाई खिलाकर प्यार जताने की तैयारी में जुटी हैं। लेकिन इस बार त्योहार की खुशियों पर महंगाई का असर पड़ता दिख रहा है। झारखंड में रक्षाबंधन से ठीक पहले चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। बाजार में चीनी की कीमत करीब 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने से मिठाई की कीमतों पर भी इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

त्योहारों के दौरान मिठाई की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में चीनी महंगी होने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। इसका असर अब मिठाइयों के दाम पर भी दिखाई देने लगा है। पहले जहां लोग त्योहार पर परिवार के लिए खुलकर मिठाई खरीदते थे, वहीं अब कई लोग कीमत देखकर इसकी मात्रा कम करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

चीनी की बढ़ती कीमत को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में अब हर त्योहार से पहले लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि चीनी के दाम बढ़ने का असर मिठाई की कीमतों पर पड़ रहा है और इसका सीधा बोझ आम लोगों की जेब पर जा रहा है। रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक त्योहार पर भी लोगों को खर्च करने से पहले कई बार सोचना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हवाईनगर की दुकान संचालिका रानी जायसवाल ने कहा कि चीनी की कीमत बढ़ने से व्यापारियों के साथ-साथ ग्राहकों का बजट भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले जो ग्राहक चार किलो तक चीनी खरीदते थे, अब कई लोग डेढ़ से दो किलो में ही काम चला रहे हैं। इसका असर बाजार की बिक्री पर भी पड़ रहा है।



ये भी पढ़ें- Live बिहार में बाढ़ का खतरा Live: नेपाल का प्रलय पहुंच रहा बिहार, गंडक बराज के सभी गेट खोले; सीएम ने दिए निर्देश

कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा के गोपाल सोनी ने चीनी की बढ़ती कीमत को इथेनॉल से जोड़ना गलत बताया। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम लोगों को परेशानी जरूर हो रही है, लेकिन केंद्र सरकार इस दिशा में गंभीर है और उचित कदम उठाए जाएंगे। कुल मिलाकर, रक्षाबंधन से पहले चीनी की बढ़ती कीमत ने मिठाई का स्वाद कुछ फीका कर दिया है। अब बहनों के सामने सवाल है कि भाई की कलाई पर राखी के साथ मिठास कैसे बरकरार रखी जाए और त्योहार का बजट भी न बिगड़े।

राखी खरीदती महिलाएं,दुकान में सजी मिठाइयां

 मिठाइयां हुईं महंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed