फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   dhanbad railway division four trains cancelled 11 october 2026 timing changes non interlocking work

झारखंड: धनबाद रेल मंडल में 11 अक्तूबर को चार ट्रेनें रद्द, कई एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों के समय में बदलाव

Sat, 10 Oct 2026 03:04 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 10 Oct 2026 03:04 PM IST
सार

धनबाद रेल मंडल के तेतुलमारी-धनबाद-डोकरा हॉल्ट-प्रधानखांटा-छोटा अंबोना रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। 11 अक्तूबर 2026 को चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।

विज्ञापन
dhanbad railway division four trains cancelled 11 october 2026 timing changes non interlocking work
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

धनबाद रेल मंडल के तेतुलमारी-धनबाद-डोकरा हॉल्ट-प्रधानखांटा-छोटा अंबोना रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इस कार्य के चलते 11 अक्तूबर 2026 को चार पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कई एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों का परिचालन उनके निर्धारित गंतव्य स्टेशन तक करने के बजाय बीच के स्टेशनों पर ही समाप्त या शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, रेलखंड पर ढांचागत सुधार और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। इससे दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को असुविधा हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें।

विज्ञापन

11 अक्तूबर को चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द

रेल परिचालन में बदलाव के तहत 11 अक्तूबर 2026 को चार पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा। धनबाद रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, सिंदरी और धनबाद के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 53323 सिंदरी-धनबाद पैसेंजर और गाड़ी संख्या 53334 धनबाद-सिंदरी पैसेंजर नहीं चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सिंदरी और गोमो के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 53327 सिंदरी-गोमो पैसेंजर तथा गाड़ी संख्या 53328 गोमो-सिंदरी पैसेंजर भी 11 अक्तूबर को रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों के बंद रहने से मार्ग के छोटे स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों में यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

तीन प्रमुख ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण तीन ट्रेनों को उनके निर्धारित समय से देरी से रवाना किया जाएगा। इनमें गाड़ी संख्या 18403 भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस शामिल है, जो 10 अक्तूबर 2026 को भुवनेश्वर से निर्धारित समय के मुकाबले 180 मिनट यानी तीन घंटे की देरी से खुलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 18404 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 11 अक्तूबर 2026 को धनबाद से अपने निर्धारित समय के बजाय 120 मिनट यानी दो घंटे की देरी से रवाना होगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 13545 आसनसोल-गया मेमू एक्सप्रेस भी 11 अक्तूबर को आसनसोल से दो घंटे की देरी से अपनी यात्रा शुरू करेगी। इन बदलावों के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा के समय में अस्थायी फेरबदल करना पड़ सकता है।

पाथरडीह और बोकारो स्टील सिटी तक ही चलेंगी कुछ ट्रेनें

रेलवे ने कुछ ट्रेनों के आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ की व्यवस्था भी की है। इसके तहत गाड़ी संख्या 68087 विष्णुपुर-धनबाद पैसेंजर 11 अक्तूबर 2026 को धनबाद तक जाने के बजाय पाथरडीह स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 68088 धनबाद-बांकुरा मेमू पैसेंजर 11 अक्तूबर को धनबाद के बजाय पाथरडीह स्टेशन से ही रवाना होगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 18019 झाड़ग्राम-धनबाद मेमू एक्सप्रेस 11 अक्तूबर 2026 को बोकारो स्टील सिटी में ही आंशिक रूप से समाप्त होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 18020 धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस भी 11 अक्तूबर को धनबाद के बजाय बोकारो स्टील सिटी से अपनी यात्रा शुरू करेगी।

एलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस भी कतरासगढ़ तक चलेगी

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 13352 एलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस 9 अक्तूबर 2026 को धनबाद तक जाने के बजाय कतरासगढ़ स्टेशन पर ही आंशिक रूप से समाप्त कर दी जाएगी।


रेलखंड पर चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण किए गए इन बदलावों को देखते हुए यात्रियों को अपनी ट्रेन के निर्धारित समय, मार्ग और गंतव्य की जानकारी पहले से प्राप्त करने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed