{"_id":"6b0592107507a3a2c8083a38","slug":"hemant-soren-meets-indian-lawn-bowls-team-players-congratulates-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले भारतीय लॉन बॉल्स टीम के खिलाड़ी, मुख्यमंत्री ने जीत पर दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले भारतीय लॉन बॉल्स टीम के खिलाड़ी, मुख्यमंत्री ने जीत पर दी बधाई
Tue, 24 Nov 2026 07:03 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Tue, 24 Nov 2026 07:03 PM IST
सार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय लॉन बॉल्स टीम के खिलाड़ियों और कोच ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारत-न्यूजीलैंड के बीच 16 से 18 नवंबर 2026 तक आयोजित तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम की 2-1 से जीत पर खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभा को संबोधित करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के खिलाड़ियों एवं कोच ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 से 18 नवंबर 2026 तक आयोजित तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम द्वारा 2-1 से शानदार जीत दर्ज करने पर सभी खिलाड़ियों एवं कोच को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरे झारखंड के लिए गर्व और गौरव का विषय है कि राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। झारखंड के खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि से राज्य का मान-सम्मान बढ़ाया है।
ये भी पढ़ें- क्रिकेट का युवा तूफान: वैभव सूर्यवंशी ने किन रिकॉर्ड्स को किया नाम? जानिए उनके करियर की 12 ऐतिहासिक उपलब्धियां
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य सरकार झारखंड में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और झारखंड का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड की लॉन बॉल खिलाड़ी रेशमा कुमारी, सुनील बहादुर, दिनेश कुमार एवं कोच मधुकांत पाठक उपस्थित थे।