Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jam tara-truck-bus-collision-eight-passengers-injured-two-critical

झारखंड सड़क हादसा: जामताड़ा में ट्रक और यात्री बस की सीधी भिड़ंत, आठ यात्री घायल; दो की हालत गंभीर

Tue, 24 Nov 2026 06:44 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Tue, 24 Nov 2026 06:44 PM IST
सार

झारखंड के जामताड़ा में गोविंदपुर-साहिबगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और यात्री बस की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में आठ यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। दुर्घटना के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे।

विज्ञापन
jam tara-truck-bus-collision-eight-passengers-injured-two-critical
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

जामताड़ा के गोविंदपुर-साहिबगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहनपुर मोड़ के पास मंगलवार को ट्रक और यात्री बस की सीधी भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो यात्रियों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

दुर्घटना के समय चांदनी नामक इस यात्री बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एक पिकअप वाहन के माध्यम से नारायणपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन


धनबाद से दुमका की ओर जा रही थी बस
चांदनी बस धनबाद से दुमका की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक जामताड़ा से नारायणपुर की तरफ आ रहा था। मोहनपुर मोड़ के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर ट्रक ने बस के दाहिने हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों में देवलबाड़ी के निवासी 65 वर्षीय बिनोद दास और 56 वर्षीया करोना देवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पालोजोरी के पोखरिया निवासी 66 वर्षीय दिवाकर भंडारी, तीन वर्षीया बच्ची बंशीका कुमारी, 37 वर्षीय अंकुश कुमार, 18 वर्षीय मुमताज अंसारी और सोनरायठाढ़ी के कुरुवा की रहने वाली 30 वर्षीया मरियम मुर्मू तथा एक अन्य यात्री चोटिल हुए हैं।


ये भी पढ़ें- बिहार: सोयाबीन में कीड़ा मिलने पर स्कूल में हंगामा, अब प्रधानाध्यापिका ने प्रभारी पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

दो गंभीर मरीज धनबाद अस्पताल रेफर
नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अर्नब स्वरूप ने घायलों की जानकारी दी कि आठ में से दो यात्रियों की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें बेहतर और गहन इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया है। बाकी छह घायलों का उपचार नारायणपुर स्वास्थ्य केंद्र में ही चल रहा है। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस का गश्ती दल मौके पर पहुंचा। पुलिस बल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और यातायात व्यवस्था सुचारु कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed