फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   DGP Tadasha Mishra arrived in Giridih and paid tribute to the late Minister Sudivya Sonu.

रांची: गिरिडीह पहुंचीं झारखंड की DGP तदाशा मिश्रा, दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Fri, 11 Sep 2026 03:42 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 03:42 PM IST
सार

झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
DGP Tadasha Mishra arrived in Giridih and paid tribute to the late Minister Sudivya Sonu.
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देने के वक्त की तस्वीर।

विस्तार

झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डीजीपी ने दिवंगत नेता के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

विज्ञापन

गिरिडीह पहुंचने पर जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों ने डीजीपी तदाशा मिश्रा का औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के आवास के लिए रवाना हुईं। आवास पर पहुंचकर उन्होंने दिवंगत नेता के परिजनों से मुलाकात की और इस अपूरणीय क्षति पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन

शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए डीजीपी ने कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में पूरा पुलिस प्रशासन परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। डीजीपी की परिजनों से मुलाकात के दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया। वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरे परिसर में शोक का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- JSSC CGL पेपर लीक का खुलासा: 15 अभ्यर्थियों से वसूले 1.80 करोड़, नेपाल-बोकारो के होटलों में रटवाए 120 सवाल

इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी दिवंगत मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। डीजीपी की इस शोक-संवेदना यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से दिवंगत नेता के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि व्यक्त की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed