{"_id":"6aa19180d3feb504ab0a610d","slug":"four-memu-trains-terminal-change-tatanagar-adityapur-september-24-chakradharpur-railway-division-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: चार मेमू ट्रेनों का टर्मिनल बदला, 24 सितंबर तक टाटानगर की जगह आदित्यपुर से परिचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: चार मेमू ट्रेनों का टर्मिनल बदला, 24 सितंबर तक टाटानगर की जगह आदित्यपुर से परिचालन
Wed, 09 Sep 2026 10:40 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रांची
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:40 PM IST
सार
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने चार प्रमुख मेमू ट्रेनों के टर्मिनल बदलाव की अवधि 24 सितंबर तक बढ़ा दी है। अब ये ट्रेनें टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन से चलेंगी या वहीं तक जाएंगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विस्तार
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने चार प्रमुख मेमू ट्रेनों के टर्मिनल बदलाव की अवधि को 24 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। यात्रियों की सुविधा और परिचालन संबंधी कारणों से लिया गया यह निर्णय पूर्व में नौ सितंबर तक ही लागू किया गया था। इस नई व्यवस्था के तहत ये सभी चार ट्रेनें टाटानगर स्टेशन के बजाय आदित्यपुर स्टेशन तक ही जाएंगी और वहीं से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी।
रेलवे प्रशासन की संशोधित सूची के अनुसार, ट्रेन संख्या 68004 गुवा-टाटानगर मेमू अब गुवा से चलकर टाटानगर के स्थान पर केवल आदित्यपुर स्टेशन तक ही जाएगी। इसके साथ ही, ट्रेन संख्या 68019 टाटानगर-गुवा मेमू अब टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन से गुवा के लिए प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 68020 गुवा-टाटानगर मेमू भी अपनी यात्रा गुवा से शुरू करके टाटानगर के स्थान पर आदित्यपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 68009 टाटानगर-चक्रधरपुर मेमू ट्रेन भी टाटानगर के स्थान पर आदित्यपुर स्टेशन से चक्रधरपुर के लिए अपनी यात्रा आरंभ करेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बिहार: जमुई में स्कूली बच्चों से भरे टेम्पू की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर, छह घायल; चालक की हालत गंभीर
यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
चक्रधरपुर रेल मंडल ने यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया है। चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह जनसंपर्क अधिकारी आदित्य चौधरी ने कहा कि यात्री 24 सितंबर तक अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन सभी बदलावों का विशेष रूप से ध्यान रखें।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यात्री स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेनों की संशोधित समय-सारणी तथा प्रस्थान स्टेशन की पूरी जानकारी अवश्य जांच लें।