फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   balaghat-30-tribal-children-death-jmm-compensation-demand

झारखंड: MP के बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत पर झामुमो ने मांगा मंत्री का इस्तीफा, 25 लाख मुआवजा की मांग

Thu, 10 Sep 2026 06:31 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Sep 2026 06:31 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत के मामले में झामुमो ने भाजपा सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पार्टी ने संबंधित मंत्री के इस्तीफे और मृत बच्चों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
balaghat-30-tribal-children-death-jmm-compensation-demand
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत के मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा  ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। झामुमो ने घटना के लिए सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार बताते हुए संबंधित मंत्री के इस्तीफे और मृत बच्चों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग और बालाघाट के कलेक्टर से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


'भाजपा की कथनी और करनी में अंतर'
गुरुवार को प्रदेश झामुमो कार्यालय में आयोजित वार्ता में विधायक सुदीप गुड़िया और लुईस मरांडी ने कहा कि यदि सरकार समय रहते स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर होती तो बच्चों की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आदिवासियों के हितों की अनदेखी कर रही है। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। आदिवासी समाज के विकास को लेकर सरकार की नीयत स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


बच्चों की मौत की घटना बेहद गंभीर
झामुमो नेताओं ने कहा कि बच्चों की मौत की घटना बेहद गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने मृत बच्चों के परिवारों को तत्काल 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रांची में बड़ा हादसा: पानी टंकी का टावर गिरा, मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत; तीन को किया गया रेस्क्यू

झामुमो झारखंड में चरणबद्ध आंदोलन करेगा
मीडिया के समक्ष झामुमो विधायकों ने केंद्र सरकार के खान एवं खनिज से संबंधित संशोधन विधेयक को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के खिलाफ झामुमो झारखंड में चरणबद्ध आंदोलन करेगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इस मुद्दे को लेकर व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। झामुमो ने कहा कि आदिवासी हितों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी किसी भी स्तर पर पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed