Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ranchi-railway-reservation-counter-open-till-8-pm-sundays-holidays

झारखंड: रेलवे का बड़ा फैसला, रांची में रविवार व राष्ट्रीय अवकाश पर भी रात आठ बजे तक टिकट बुकिंग

Thu, 12 Nov 2026 08:10 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Nov 2026 08:10 PM IST
सार

रांची रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण कार्यालय के संचालन समय में विस्तार करने का फैसला लिया है। अब रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिनों में भी रांची आरक्षण कार्यालय का पीआरएस काउंटर रात आठ बजे तक खुला रहेगा।

विज्ञापन
ranchi-railway-reservation-counter-open-till-8-pm-sundays-holidays
रेल।

विस्तार

दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने यात्रियों की सुविधा और टिकट आरक्षण की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आरक्षण कार्यालय के संचालन समय में विस्तार करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत अब रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिनों में भी रांची आरक्षण कार्यालय का एक यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटर रात आठ बजे तक खुला रहेगा। रेलवे के इस निर्णय से छुट्टी के दिनों में यात्रियों को देर शाम तक टिकट आरक्षण कराने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


तीन महीने की प्रायोगिक व्यवस्था
दक्षिण पूर्व रेलवे का रांची मंडल इस विस्तारित सुविधा को प्रायोगिक आधार पर शुरू कर रहा है। यह व्यवस्था 15 नवंबर 2026 से तीन महीने की अवधि के लिए लागू की जाएगी। निर्धारित तिथि से पीआरएस काउंटर के विस्तारित समय का लाभ यात्रियों को मिलने लगेगा। रेलवे की इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट आरक्षण कराने के लिए अतिरिक्त समय उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से टिकट आरक्षण की सुविधा को पहले से अधिक सुलभ और आसान बनाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: बेगूसराय में गैंगरेप पीड़िता को छत से फेंका, केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप; पड़ोसी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दो बजे तक की व्यवस्था
वर्तमान व्यवस्था के तहत रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिनों में रांची आरक्षण कार्यालय के सभी पीआरएस काउंटर दोपहर दो बजे तक ही संचालित होते थे। इस कारण छुट्टी के दिनों में टिकट आरक्षण कराने के लिए यात्रियों के पास सीमित समय ही उपलब्ध रहता था। नई व्यवस्था लागू होने से एक काउंटर का संचालन समय छह घंटे बढ़ गया है। अब यात्री रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिन भी रात आठ बजे तक आसानी से अपना टिकट आरक्षित करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed