Jharkhand: CM सोरेन की एयर एंबुलेंस सेवा बनी मरीजों के लिए जीवनदायिनी, अब तक 94 गंभीर मरीजों को मिल चुकी राहत
Ranchi News: झारखंड सरकार ने एयर एंबुलेंस सेवा को आम जनता तक पहुंचाने के लिए इसे सरल और सुलभ बनाया है। कोई भी व्यक्ति सरकार द्वारा जारी किए गए नंबर पर कॉल कर 24 घंटे इस सेवा से संबंधित जानकारी व बुकिंग कर सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई एयर एम्बुलेंस सेवा राज्य के गंभीर रूप से बीमार और असहाय मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस सेवा की बदौलत अब तक 94 मरीजों को समय रहते दूसरे राज्यों के प्रतिष्ठित अस्पतालों में इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर राहत पहुंचाई गई है। इनमें अकेले रांची से 78 मरीज, जबकि अन्य जिलों से 11 मरीज शामिल हैं।
हर वर्ग को मिल रही मदद
यह सेवा सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि गणमान्य व्यक्तियों और पुलिस बल के घायल जवानों को भी इसका लाभ मिल चुका है। विधानसभा चुनाव कार्य के दौरान घायल जवानों को एयर एंबुलेंस के जरिए उच्च स्तरीय अस्पतालों में त्वरित इलाज उपलब्ध कराया गया। यह पहल यह दर्शाती है कि सरकार सभी वर्गों की जरूरतों के प्रति सजग है और हर नागरिक की जान बचाना उसकी प्राथमिकता है।
एयर एंबुलेंस की बुकिंग अब मोबाइल कॉल पर संभव
राज्य सरकार ने इस सेवा को आम जनता तक पहुंचाने के लिए इसे सरल और सुलभ बनाया है। कोई भी व्यक्ति +91-8210594073 नंबर पर कॉल कर 24 घंटे इस सेवा से संबंधित जानकारी व बुकिंग कर सकता है।
राज्य सरकार ने बाहर के अस्पतालों में मरीजों को ले जाने के लिए 55,000 रुपये प्रति उड़ान घंटे की दर तय की है, जिससे जरूरतमंद लोग समय पर उचित इलाज प्राप्त कर सकें।
एयर एंबुलेंस सेवा के तय रूट और किराए
- रांची–दिल्ली : ₹3.30 लाख
- रांची–मुंबई : ₹4.40 लाख
- रांची–चेन्नई : ₹3.85 लाख
- रांची–कोलकाता : ₹1.10 लाख
- रांची–हैदराबाद : ₹3.02 लाख
- रांची–वाराणसी : ₹1.37 लाख
- रांची–लखनऊ : ₹2.20 लाख
- रांची–तिरुपति : ₹3.85 लाख
फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट C-90 से संभव हो रहा त्वरित इलाज
सरकार की ओर से उपलब्ध फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सी–90 की मदद से एक मरीज और दो परिजन एक साथ सफर कर सकते हैं। यह सुविधा मरीजों को न केवल तेजी से इलाज तक पहुंचाने में मदद कर रही है, बल्कि जीवन रक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है।
मुख्यमंत्री की इस पहल को लेकर जनसाधारण में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। यह सेवा झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक क्रांतिकारी परिवर्तन के रूप में उभरी है, जिससे सैकड़ों जिंदगियों को नई उम्मीद और राहत मिली है।