फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ranchi-doctor-extortion-five-crore-main-accused-arrested

झारखंड: रांची में डॉक्टर से पांच करोड़ की रंगदारी! जमीन खरीदने के बहाने बनाया निशाना, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2026 10:23 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Thu, 27 Aug 2026 10:23 PM IST
सार

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में डॉक्टर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपू को लोहरदगा से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पैतृक जमीन खरीदने के बहाने डॉक्टर से संपर्क कर रंगदारी मांगी गई और रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गई।

विज्ञापन
ranchi-doctor-extortion-five-crore-main-accused-arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपू को लोहरदगा से गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ कर रंगदारी मांगने वाले पूरे गिरोह और घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अशोक नगर निवासी डॉ. दुर्गा चरण सिन्हा से आरोपियों ने उनकी पैतृक जमीन खरीदने के बहाने संपर्क किया था। बातचीत के दौरान आरोपियों ने डॉक्टर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग कर दी। रकम नहीं देने पर उन्हें लोहरदगा में गोली मारकर हत्या करने की धमकी भी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद डॉक्टर ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। उनकी लिखित शिकायत के आधार पर अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। डॉ. सिन्हा ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई की रात उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से लगातार कॉल किए गए। रात में करीब 42 बार कॉल और मिस्ड कॉल आने के बाद उन्हें धमकी दी गई। लगातार फोन आने और पांच करोड़ रुपये की मांग के बाद डॉक्टर और उनके परिवार में दहशत का माहौल बन गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: गंडक में बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा! प्रदेश के संवेदनशील जिलों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; बैठक आयोजित

मोबाइल नंबर की गतिविधियों और लोकेशन के आधार पर पुलिस को आरोपी के लोहरदगा में होने की जानकारी मिली। इसके बाद रांची पुलिस की टीम ने लोहरदगा में छापेमारी कर आरोपी दीपू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डॉक्टर को निशाना बनाने की योजना किसने बनाई थी। आशंका है कि रंगदारी मांगने के पीछे एक संगठित गिरोह हो सकता है। फिलहाल, आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed