{"_id":"5dfd4e788ebc3e87cf3e169a","slug":"ranchi-court-sentenced-convicts-of-sexual-assault-in-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांची: छात्रा से दुष्कर्म और हत्या मामले में मुख्य आरोपी को मिली फांसी की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रांची: छात्रा से दुष्कर्म और हत्या मामले में मुख्य आरोपी को मिली फांसी की सजा
Sat, 21 Dec 2019 01:49 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
Death sentence to convict Rahul Kumar
- फोटो : ANI
रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने इंजीनियरिंग छात्रा के दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी राहुल को फांसी की सजा सुनाई है। बता दें कि कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई एक महीने में पूरी कर ली थी। विशेष सीबीआई जज एके मिश्रा ने इस मामले में राहुल राज (23) को दोषी ठहराया था।
विज्ञापन
पीड़िता रांची के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग की छात्रा थी। 16 दिसंबर, 2016 को उसका शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम से पता चला था कि उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। सीबीआई ने 25 जनवरी, 2018 को इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। कोर्ट ने आठ नवंबर से इस केस की सुनवाई शुरू की और शुक्रवार को फैसला सुनाया।
विज्ञापन