फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi Airport Emergency Landing: Indigo Flight Hits Bird, 175 Passengers Safe

Jharkhand: इंडिगो विमान से टकराया पक्षी, रांची एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग; बाल-बाल बचे 175 यात्री

Mon, 02 Jun 2025 06:18 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमर उजाला Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 06:18 PM IST
सार

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उड़ान भरते समय इंडिगो की एक फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद पायलट ने तुरंत सावधानी बरतते हुए विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

विज्ञापन
Ranchi Airport Emergency Landing: Indigo Flight Hits Bird, 175 Passengers Safe
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Meta AI

विस्तार

पटना से रांची आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को सोमवार दोपहर उस समय आपात स्थिति में लैंडिंग करनी पड़ी, जब रनवे से करीब 10 से 12 नॉटिकल माइल दूर और 3,000 से 4,000 फीट की ऊंचाई पर विमान एक पक्षी से टकरा गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची के निदेशक आर.आर. मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि, इंडिगो फ्लाइट संख्या (Airbus A320) को दोपहर 1:14 बजे इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में लगभग 175 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं। हालांकि, विमान को पक्षी से टकराने के कारण बाहरी हिस्से में डेंट लगा है।
विज्ञापन


तकनीकी जांच के लिए विमान ग्राउंडेड

आर.आर. मौर्य के अनुसार, "तकनीकी टीम विमान की स्थिति की जांच कर रही है। पक्षी से टकराने की वजह से विमान को फिलहाल ग्राउंडेड कर दिया गया है, जब तक सभी सुरक्षा मापदंड पूरे नहीं हो जाते।" एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह विमान रांची पहुंचने के बाद कोलकाता के लिए रवाना होने वाला था, लेकिन घटना के बाद उसकी आगे की उड़ान फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इंडिगो की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  नक्सली साजिश का पर्दाफाश, एनआईए ने तीन कट्टर माओवादियों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी हैं ‘बर्ड स्ट्राइक’ की घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब किसी विमान को पक्षी से टकराने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी हो। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जब उड़ते समय कोई पक्षी विमान से टकरा जाता है, तो उसे ‘बर्ड स्ट्राइक’ कहा जाता है। यह एक आम लेकिन खतरनाक स्थिति होती है, जो विमान की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। ज्यादातर बर्ड स्ट्राइक की घटनाएं एयरपोर्ट के आस-पास होती हैं, खासकर जब विमान टेक-ऑफ (उड़ान भरते समय) या लैंडिंग (उतरते समय) कर रहा होता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed