फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   three maoists chargesheeted in jharkhand terror case

Jharkhand: नक्सली साजिश का पर्दाफाश, एनआईए ने तीन कट्टर माओवादियों पर कसा शिकंजा

Sat, 31 May 2025 04:30 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 31 May 2025 04:30 PM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड में जबरन वसूली, हथियारों के बल पर डराने और जबरन भर्ती के मामले में तीन नक्सलियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। इन पर 2023 में सीपीआई (माओवादी) की आतंकी साजिश का हिस्सा होने का आरोप है।
 

विज्ञापन
three maoists chargesheeted in jharkhand terror case
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Meta AI

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने झारखंड में प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) से जुड़े तीन नक्सलियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी ने शुक्रवार को रांची स्थित एक विशेष अदालत में यह पूरक आरोप पत्र दायर किया। एनआईए के मुताबिक, चार्जशीटेड नक्सली कृष्ण हांसदा उर्फ सौरव दा उर्फ अविनाश दा, अभिजीत कोरह उर्फ मतला कोरह उर्फ सुनील कोरह, और रामदयाल महतो उर्फ निलेश दा उर्फ बच्चन दा हैं। इनमें से कृष्ण हांसदा और रामदयाल महतो झारखंड के रहने वाले हैं, जबकि कोरह बिहार का निवासी है।
विज्ञापन


एनआईए ने बताया कि तीनों माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य थे और गिरिडीह जिले के परसनाथ क्षेत्र में जबरन वसूली, हथियारों से धमकाने और लोगों की जबरन भर्ती जैसे अपराधों में शामिल थे। इनकी संलिप्तता उस समय उजागर हुई जब जनवरी 2023 में गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के लूसियो जंगल से कृष्ण हांसदा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पुलिस ने लेवी का पैसा, एक 7.65 मिमी बोर की पिस्टल और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार के दो जिलों में बनेंगे कैंसर अस्पताल, अन्य जिलों में सुविधाओं के साथ किये जाएंगे विशेष इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय पुलिस ने हांसदा, कोरह और महतो सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने सबसे पहले हांसदा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। जून 2023 में एनआईए ने इस मामले को अपने हाथ में लेकर दोबारा केस दर्ज किया और अब तीनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed