Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand foundation day three day cultural festival tribal dance 160 stalls

झारखंड: स्थापना दिवस पखवाड़ा पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज, जनजातीय नृत्य और लोककलाओं ने बांधा समां

Fri, 27 Nov 2026 10:42 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 27 Nov 2026 10:42 AM IST
सार

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव शुरू हुआ। मंत्रियों दीपक बिरुवा, दीपिका पांडेय सिंह और संजय प्रसाद ने उद्घाटन किया। पहले दिन जनजातीय नृत्य, छऊ, नागपुरी संगीत और बांसुरी वादन की प्रस्तुतियां हुईं। महोत्सव में करीब 160 स्टॉल लगाए गए हैं।

विज्ञापन
jharkhand foundation day three day cultural festival tribal dance 160 stalls
झारखंड स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में राज्य सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा, दीपिका पांडेय सिंह और संजय प्रसाद ने संयुक्त रूप से महोत्सव का उद्घाटन किया। महोत्सव के पहले दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या में झारखंड की समृद्ध जनजातीय और शास्त्रीय कला परंपराओं की रंगारंग झलक देखने को मिली। लोकनृत्य, संगीत और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

विज्ञापन

मुण्डारी, नागपुरी और संथाली नृत्य की दिखी झलक

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत कुश कुमार करुवा (रांची) के बांसुरी वादन से हुई। इसके बाद झारखंड के प्रमुख जनजातीय नृत्यों मुण्डारी, नागपुरी, उरांव और संथाली की सामूहिक प्रस्तुति दी गई। सरायकेला छऊ नृत्य ने भी दर्शकों को आकर्षित किया। गुरु तपन कुमार पटनायक के निर्देशन में प्रस्तुत इस पारंपरिक नृत्य ने झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत किया।

विज्ञापन

वहीं, वर्षा लकड़ा और उनके दल ने आधुनिक नागपुरी नृत्य प्रस्तुत किया। महिला बैंड 'द सजनी ग्रुप' ने आधुनिक नागपुरी गीतों और संगीत से सांस्कृतिक संध्या में उत्साह भर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

160 स्टॉल में दिखीं सरकारी योजनाएं और स्थानीय उत्पाद

महोत्सव स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से लगभग 160 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, खेलकूद एवं युवा संस्कृति विभाग, गृह, कारा एवं आपदा विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग समेत कई विभाग शामिल हैं। स्टॉल के माध्यम से सरकार की योजनाओं, विभागीय उपलब्धियों और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इन प्रदर्शनियों के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी भी दी जा रही है।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में गृह, कारा एवं आपदा विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, संस्कृति निदेशक आसिफ एकराम, खादी बोर्ड के निदेशक आलोक कुमार, उद्योग निदेशक विशाल सागर, सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक माधवी मिश्रा, पर्यटन सचिव मुकेश कुमार, पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनन्य मित्तल और झारक्राफ्ट की प्रबंध निदेशक गरिमा सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, जनजातीय कलाओं को प्रोत्साहन देने और सरकार की विकास यात्रा को आम लोगों तक पहुंचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed